Viral Video : ‘शादी के लिए चाहिए सरकारी नौकरी वाली लड़की,’ बीच सड़क पर पोस्टर लेकर खड़ा हुआ युवक

Viral Video : ‘शादी के लिए चाहिए सरकारी नौकरी वाली लड़की,’ बीच सड़क पर पोस्टर लेकर खड़ा हुआ युवक

Viral video : शादियों का सीजन चल रहा  है और कई लोग सिंगल से डबल हो रहे हैं। अपने जीवनसाथी को लेकर हर किसी के मन में कोई कल्पना होती है। किसी को सुंदर दुल्हन चाहिए तो किसी को हैंडसम दूल्हा। वहीं कोई जॉब वाली लड़की या लड़के को प्राथमिकता देता है तो किसी को बिजनेस फैमिली पसंद होती है। इस बारे में कई बार लोग अखबारों या मेट्रिमोनियल साइट पर भी इश्तिहार देते हैं। लेकिन क्या कभी आपने किसी को बीच सड़क पर अपनी दुल्हन के बारे में पोस्टर लेकर खड़े होते देखा है।

सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो छिंदवाड़ा का बताया जा रहा है और जिसमें एक युवक सड़क पर खड़ा हुआ है और उसके हाथों में एक पोस्टर है। उसपर लिखा है ‘शादी के लिए सरकारी नौकली वाली लड़की चाहिए, दहेज मैं दे दूंगा।’ मजह 26 सेकंड का ये वीडियो ने सोशल मीडिया पर कई लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसमें युवक भीड़भाड़ वाली सड़क पर खड़ा हुआ है और कोई उसे ताज्जुब से देख रहा है तो कोई इस हरकत पर हंस रहा है।

इसे ट्विटर पर @SushantPeter302 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। काला चश्मा पहने युवक ने जिस तरह से सड़क पर ये पोस्टर पकड़ा है, लगता है जैसे सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने के लिए कोई ट्रिक भी हो सकती है। बहरहाल, असलियत चाहे जो हो लेकिन वीडियो तो वायरल हो गया है और लोग इसपर कई तरह के मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है ‘मैं इससे एकदम सहमत हूं, यही सही समानता है’ तो कोई लिख रहा है ‘तबियत से बचाओ’। एक ने कहा है कि ‘बिल्कुल सही बोल रहा है भाई सेल्यूट टू यू’ और दूसरे ने कहा है ‘लाजवाब है सर।’ इस तरह एक सरकारी नौकरी वाली दुल्हन की ख्वाहिश लिए ये युवक सड़क पर खड़ा हुआ है और लोग इसपर खूब फनी कमेंट्स कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews