जब Anupam Kher से भीख मांगने वाली लड़की ने की फर्राटेदार अंग्रेजी में बात, एक्टर ने किया ये वादा

जब Anupam Kher से भीख मांगने वाली लड़की ने की फर्राटेदार अंग्रेजी में बात, एक्टर ने किया ये वादा

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। अगर आपको सड़क पर कोई लड़की भीख मांगते मिले और वो अचानक फर्राटेदार इंग्लिश में बात करने लगे तो आपका क्या रिएक्शन होगा। ज़ाहिर है आप चौंक जाएंगे और फिर कोशिश करेंगे ये जानने की कि आखिर इस हाल में पहुंची लड़की की कहानी क्या है। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब वो नेपाल (Nepal) में एक ऐसी ही लड़की से टकरा गए।

दरअसल अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर ये वीडियो शेयर किया है जो अब काफी वायरल हो रहा है। इसके कैप्शन में उन्होने लिखा है कि आरती नाम की ये लड़की उन्हें काठमांडू में एक मंदिर के बाहर मिली जो फर्राटेदार इंग्लिश बोल रही थी। उसने अनुपम खेर से कुछ पैसे मांगे और फिर उनके साथ एक फोटो भी खिंचवाई। दो मिनिट के इस वीडियो में आरती बता रही है कि वो मूल रूप से भारतीय है और राजस्थान की रहने वाली है। उसने बताया कि वो कभी स्कूल नहीं गई लेकिन उसकी इच्छा है कि वो स्कूल जाकर पढ़े।

वीडियो में दिखाई देने वाली लड़की आत्मविश्वास से भरी हुई है और उसने बताया कि वो मजबूरी में भीख मांगती है। जब उसने बताया कि वो स्कूल जाना चाहती है तो अनुपम खेर ने उससे नंबर मांगा और वादा किया कि वो उसे स्कूल भेजने की व्यवस्था करेंगे। अनुपम खेर नेपाल में अपनी फिल्म ‘ऊंचाई’ की शूटिंग कर रहे थे जिस दौरान वो आरती नाम की इस लड़की से मिले। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग अनुपम खेर की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होने उसे स्कूल भेजने की बात कही है, जिससे उसके जीवन की दिशा बदल सकती है।

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews