कंगना राणावत ने आखिर क्यों पहनी ऐसी ड्रेस, सोशल मीडिया पर हो गया हंगामा

कंगना राणावत ने आखिर क्यों पहनी ऐसी ड्रेस, सोशल मीडिया पर हो गया हंगामा

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री कंगना राणावत (Kangana Ranaut) द्वारा शेयर की गई कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं। कंगना राणावत की अब तक की इन सबसे उत्तेजक तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर वे जबरदस्त ट्रोल हो रही हैं।

अगर आप भी पहनते हैं खादी तो ये मौका है आपके लिए, Selfie भेजकर जीत सकते हैं इनाम

सियासी मुद्दों से लेकर अपने अभिनय तक के लिए प्रसिद्ध रही कंगना राणावत का एक नया रूप देखने को मिल रहा है। दरअसल इन दिनों उनकी फिल्म धाकड़ आने वाली है जिसकी शूटिंग अभी हाल ही में खत्म हुई है। इसी फिल्म की रैपअप पार्टी की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर कंगना ने शेयर की है जिसमें वह कफी बोल्ड लुक में नजर आ रही है। तस्वीर में कंगना के पीछे सनसेट नजर आ रहा है और वह किसी झील के किनारे खड़े होकर पोज दे रही हैं। इस दौरान कंगना ने वाइट कलर की ट्रांसपेरेंट ब्रालेट पहनी हैं। साथ ही हाई वैस्ट पैंट है। गले में खूबसूरत गोल्डन चैन उनके लुक को कंप्लीट कर रही है। इस तस्वीर के साथ कंगना ने गालिब का शेर “मोहब्बत में नहीं है फर्क जीने और मरने का, उसी को देख कर जीते हैं जिस काफिर पर दम निकले।”

हालांकि कंगना के कई प्रशंसकों को उनका या लुक पसंद नहीं आ रहा और यूजर्स ने इसे लेकर उन्हें ट्रोल भी किया है। एक यूजर ने लिखा है “मैम आप दूसरे के पोस्ट पर टिप्पणी करते हैं। आपने सोचा नहीं इस पोस्ट को अपलोड करते टाइम।” वही दूसरा यूजर लिखता है “मैम आपने यह ट्रांसपरैट ब्रा क्यों पहनी हुई है।” तो एक ने कमेंट करते हुए कहा है “यह क्या पहना है”। हालांकि कुछ प्रशंसक ऐसे भी हैं जो कंगना के इस रूप को जमकर निहार रहे हैं और तारीफ भी कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews