Video : जब पत्नी ने कर दी पति की पिटाई, पति ने हाथ उठाया तो हुआ ये…

Video : जब पत्नी ने कर दी पति की पिटाई, पति ने हाथ उठाया तो हुआ ये…

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पति पत्नी के रिश्ते में लड़ाई कोई नहीं बात नहीं। साथ रहते हुए अक्सर की किसी न किसी बात पर बहस, तकरार या झगड़ा हो जाता है। कई बार ये बढ़कर मार पीट तक भी पहुंच जाता है, जो सरासर गलत है। डोमेस्टिक वायलेंस किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। फिर चाहे पति पत्नी के ऊपर हाथ उठाए, या पत्नी पति की पिटाई कर दे।

लेकिन कुछ मामले ऐसे होते हैं जहां ये मार पिटाई भी अलग तरह से फनी होती है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पति पत्नी किसी बात पर लड़ चुके हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि पत्नी पति को दो जोरदार थप्पड़ रसीद कर देती है। प्रतिक्रिया में पति हाथ उठाता ही है कि पत्नी चीखकर वहां से भाग जाती है। पति अपने हाथ को देखता रह जाता है। ये वीडियो काफी मजेदार है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पति पत्नी की ये क्यूट फाइट लोगों को भा रही है और वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews