
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अक्सर हमने देखा है कि किसी दफ्तर, अस्पताल या ऐसी ही जगहों पर लोग किसी काम के लिए जाते हैं तो कोई न कोई जुगाड़ भी साथ रखते ही हैं। मतलब किसी ऐसे व्यक्ति का नंबर जो वहां से जुड़ा हो या जिसके रिफरेंस से काम जल्दी हो जाए। या फिर कोई नेता या रौबदार व्यक्ति का परिचय आदि इस्तेमाल करने की कोशिश की जाती है। कई बार होता है कि लोग अधिकारी या सामने वाले व्यक्ति को ये कहकर अपना फोन पकड़ा देते हैं कि ‘भैया से बात कर लीजिए।’ ऐसे में उसपर दबाव बनाने की कोशिश की जाती है।
ऐसी ही एक मजेदार तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें एक दरवजेनुमा दीवार पर नोटिस चस्पा दिख रहा है। इसमें लिखा है ‘दस्तावेज के पंजीयन के समय मांगे जाने वाले आवश्यक दस्तावेज जैसे लिंक रजिस्ट्री, खसरा ऋण पुस्तिका, नक्शा, पक्षकार के आईडी प्रूफ आदि भौतिक रूप से प्रस्तुत करें। वाट्सअप एवं मोबाइल पर दस्तावेज जांचे नहीं जाएंगे।’ लेकिन सबसे महत्वपूर्ण और मजेदार बात इसके बाद लिखी है। यहां लिखा है कि ‘ऐसी स्थिति में फोन पर भैया से बात न करवाए।’ ये किसी रजिस्ट्री कार्यालय का मंजर लग रहा है। लेकिन जिस तरह का नोटिस यहां लगाया गया है वो बहुत इनोवेटिव और फनी है।
"फोन पर भैया से बात न कराएं"
🥺😁 pic.twitter.com/7QVV8dMS0s— anil dubey (@anilscribe) July 22, 2022
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

