Bhind News : कमीशन को लेकर महिलाओं में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

Bhind News : कमीशन को लेकर महिलाओं में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

भिंड, सचिन शर्मा। भिंड जिले (Bhind District) में कमीशन (Commission) को लेकर दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल Video Viral) हो रहा है । दरअसल मारपीट आशा कार्यकर्ता और एक नर्सिंग होम की स्टाफ नर्स के बीच हुई। इस लड़ाई में दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे पर जमकर थप्पड़ बरसाए।

यह भी पढ़ें…पुलिसकर्मी ने बचाई दलदल में फंसे शख्स की जान, देखिये वीडियो

जानकारी के अनुसार की घटना जिले की हाउसिंग कॉलोनी स्थित गायत्री नर्सिंग होम की बताई जा रही है। जहां आशा कार्यकर्ता और नर्सिंग होम की स्टाफ नर्स एक-दूसरे के बाल खींचते और एक दूसरे को मारते नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं के बीच मारपीट की वजह कमीशन है। बता दें कि यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।  इस पूरे मामले में आशा कार्यकर्ता फूलवती का कहना है कि यह नर्सिंग होम सरकारी अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर डी.सी का है। जो कमीशन का लालच देकर हमे यहां बुलाते हैं और फिर कमीशन ही देते हैं।

कमीशन का खेल हुआ उजागर
आशा कार्यकर्ता फूलवती का आरोप है कि इस नर्सिंग होम में महिलाओं का अबॉर्शन किया जाता है। यहां पर डॉक्टर उन्हें खुद बुलाते हैं। सरकारी अस्पताल में अबॉर्शन गैरकानूनी है, इसलिए डॉक्टर प्राइवेट क्लीनिक पर उन्हें बुलाते हैं और अपने मरीजों से मोटी रकम वसूल करते हैं। बावजूद इसके मुझे कमीशन नहीं मिलती है। वहीं जैसे ही पुलिस को इस मामले की सूचना मिली तो मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की जांच कर रही है।

https://vimeo.com/626667193

बहरहाल, इस मामले से सरकारी डॉक्टरों के निजी अस्पतालों में कमीशन और भ्रूण हत्या का खेल उजागर हो गया है। अब देखना होगा कि इस पर क्या कार्रवाई होती है।

यह भी पढ़ें… चितरंगी टीआई के विरोध में NSUI कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली, अपहरण का मुकदमा दर्ज करने की मांग

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews