Video : Pasoori का ये वर्जन सुनकर रह जाएंगे दंग, वजह जानने के लिए देखिये ये वीडियो

Video : Pasoori का ये वर्जन सुनकर रह जाएंगे दंग, वजह जानने के लिए देखिये ये वीडियो

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पिछले दिनो कोक स्टूडियो सीजन 14 (Coke Studio season 14) में पाकिस्तानी सिंगर्स अली सेठी (Ali Sethi) और शाए गिल (Shae Gill) के गीत पसूरी (pasoori) ने धूम मचा दी थी। ये अब भी टॉप मोस्ट फेवरेट सॉन्ग्स की लिस्ट में शुमार है। पसूरी पंजाबी शब्द है जिसका अर्थ कश्मकश होता है। ये गीत लगातार हिट लिस्ट में बना हुआ है और दुनियाभर में इसके कई सारे वर्जन भी आ गए हैं। लेकिन आज हम आपको पसूरी का जो वर्जन सुनाने जा रहे हैं..वो सुनकर आपके कान और सिर दोनों में दर्द होने लगेगा।

पसूरी गीत इंस्टाग्राम, यूट्यूब के हिट रील्स में शामिल है। लेकिन हाल ही में मल्लू वायरल नाम के इंस्टाग्राम मीम पेज से इस गाने का एक कॉमिल वर्जन शेयर हुआ है। “मेंशन दैट सिंगर” ने इसके कैप्शन में गायक की संगीत प्रतिभा को दिखाया गया है। ये प्रतिभा इतनी कमाल की है कि आपका हंस हंसकर पेट दुख जाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक बहुत ही जोश के साथ ये गाना गाता हुआ दिखाई दे रहा है। लेकिन कुछ ही देर में वो गीत के भाव, सुर, लिरिक्स और मेलोडी सब कुछ खो देता है। ट्रेक से उतरकर ये गीत एक चीख में तब्दील हो जाता है। इस वीडियो पर अब नेटिजन्स बहुत फनी रिएक्शन्स दे रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews