रेलवे स्टेशन पर युवक ने किया कमाल का बैकफ्लिप स्टंट, वायरल हुआ वीडियो

रेलवे स्टेशन पर युवक ने किया कमाल का बैकफ्लिप स्टंट, वायरल हुआ वीडियो

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  क्या आपने किसी रेलवे स्टेशन पर जिमनास्टिक (gymnastics) होते हुए देखा है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का किसी रेलवे स्टेशन पर बैक फ्लिप करते हुए देखा जा रहा है।

ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है जिसमें सूरज सिंह (Suraj Singh) नाम के लड़के को ट्रेन के सामने कई बार बैक फ्लिप करते हुए दिखाया गया है। ये लड़का सोशल मीडिया पर क्रेजी फ्लिपर के नाम से पॉपुलर है और यहां बैकफ्लिप (back flips) की एक सीरीज करते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्लेटफॉर्म पर एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी हुई और वीडियो में एक पुलिसकर्मी भी नजर आ रहा है। पुलिस वाला भी सूरज के कारनामों से इम्प्रेस दिखाई दे रहा है, हालांकि वीडियो के आखिर में वो रिकॉर्डिंग डिवाइस के लिए तफ्तीश करता दिख रहा है क्योंकि हमारे देश में अब भी कई रेलवे परिसरों में फोटो और वीडियो लेने की अनुमति नहीं है। पोस्ट के कैप्शन में यह भी पढ़ा गया कि पुलिस अधिकारी ने मोबाइल फोन को जब्त कर लिया था। लेकिन अब ये वीडियो वायरल है और लोग इस लड़के को बड़ी तादाद में लाइक कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews