ब्लू टिक के लिए Elon Musk से Zomato ने किया मोल भाव, सोशल मीडिया यूजर्स ने दिया कमाल का रिएक्शन

ब्लू टिक के लिए Elon Musk से Zomato ने किया मोल भाव, सोशल मीडिया यूजर्स ने दिया कमाल का रिएक्शन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। एलन मस्क (Elon Musk) अब ट्विटर (Twitter) के नए मालिक बन चुके हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने ऐलान किया था कि अब ब्लू बैज के लिए टि्वटर यूजर्स को पैसे चुकाने होंगे। ब्लू बैज के लिए हर महीने 8 डॉलर यानी 661 रुपए चार्ज किए जाने का फैसला लिया गया था। फेमस फूड डिलीवरी कंपनी जोमेटो (Zomato) ने एलन मस्क से इस फीस पर डिस्काउंट मांगा है। जोमेटा का यह ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एलन मस्क ने जबसे ब्लू टिक के लिए पैसे चार्ज करने की बात कही है, तब से कुछ लोग तो इसका विरोध कर रहे हैं। वहीं लोगों का कहना है कि इस फीस को कम किया जाए। जोमेटो ने भी ट्वीट करते हुए एलन मस्क से 8 डॉलर पर 60% का डिस्काउंट देकर सिर्फ 3 डॉलर फीस वसूलने की बात कही है। अगर जोमेटो की इस रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट कर लिया जाता है तो टि्वटर यूजर्स को ब्लू टिक के लिए हर महीने सिर्फ 247 रुपए चुकाने होंगे।

Must Read- बाइक और ट्राले में हुई जोरदार भिडंत, 1 की मौत, 2 गंभीर घायल इंदौर रैफर 

जोमटो ने ब्लू टिक के लिए एलन मस्क से जिस तरह से मोल भाव करने की कोशिश की है। उस पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ यूजर्स ने यह भी कह दिया कि यह तो उस तरह का मोल भाव हुआ जैसे महिलाएं मार्केट में सब्जियां खरीदते वक्त करती हैं। इसके अलावा और भी रिएक्शन इस ट्वीट पर सामने आए हैं।

बता दें कि पहले ब्लू टिक के लिए 20 डॉलर लिए जाने की बात सामने आई थी। जिसके बाद हर महीने यूजर्स को 1600 रुपए चुकाने पड़ते। लेकिन इसके बाद एलन मस्क ने 8 डॉलर लिए जाने का ऐलान किया। एलन ने ये ऐलान ऑथर स्टीफन किंग द्वारा किए गए ट्वीट के बाद किया था। जोमेटो ने भी शायद इसी उम्मीद में ट्वीट किया है कि एलन मस्क उनकी भी बात मान लें। कुछ लोग इस मामले में जोमेटो का मजाक बनाते हुए भी नजर आ रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews