उज्जैन लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, महिला TI 29000 की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

agar malwa ti bribe news

आगर मालवा, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में दिनों दिन भ्रष्टाचार के मामले बढ़ रहे है, आए दिन लोकायुक्त-EOW द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आगर मालवा जिले में उज्जैन लोकायुक्त (Ujjain Lokayukta Police) ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने जिले के कानड़ थाने की महिला टीआई को 29000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।आरोप है कि टीआई ने एक सटोरिए से जुआ और सट्टा चलाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

MP: प्राइवेट कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! 5000 इंसेंटिव देगी शिवराज सरकार, जल्द कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

मिली जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल को कानड़ निवासी रितेश राठौर ने उज्जैन लोकायुक्त एसपी अनिल विश्वकर्मा को एक शिकायती आवेदन दिया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि आगर मालवा जिले के कानड़ थाना टीआइ मुन्नी परिहार उस पर सट्टा चलाने के लिए दबाव बना रही हैं और हर महीने 20000 रुपए रिश्वत की मांग भी कर रही है। वही पिछले महीने के बाकी 9000 के लिए भी प्रेशर डाल रही है।

यह भी पढ़े.. IRCTC एक बार फिर दे रहा लेह लद्दाख की खूबसूरती देखने का मौका, जल्दी करें अपनी सीट बुक 

फरियादी ने बताया कि थाना प्रभारी मुन्नी ने उससे पिछले महीने के बाक़ी 9 हज़ार औऱ चालू महीने के बीस हज़ार रुपये के हिसाब से कुल 29 हज़ार की मांग की थी।  इसके बाद एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच की। जांच सही पाए जाने के बाद कार्रवाई के लिए एक टीम बनाई गई और आज सोमवार 25 अप्रैल को टीआई राजेंद्र वर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई कर टीआइ मुन्नी परिहार को आवेदक से 29000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews