अलीराजपुर में 25 मई तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की 4 घंटे ढील देने की मांग

अलीराजपुर

अलीराजपुर, यतेन्द्र सिंह सोलंकी।  कोरोना (Corona) के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अलीराजपुर कलेक्टर (Alirajpur Collector) एवं जिला दंडाधिकारी सुरभि गुप्ता ने जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह सदस्यों के प्राप्त सुझाव एवं निर्णय अनुसार 25 मई 2021 की सुबह 6 बजे तक जिले में कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया दिया है। इस आदेश के कोरोना कर्फ्यू में समस्त बाजार बंद रहेंगे एवं अति आवश्यक कार्यो को छोड़कर आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।इस आदेश के जारी होते ही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल ने सुबह 8 से 12 बजे तक कुल 4 घण्टे ढील देने की मांग की है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: Tauktae ने पकड़ी रफ्तार, मप्र के इन संभागों में बारिश के आसार

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल ने अलीराजपुर कलेक्टर से मांग की है कि कोरोना महामारी के चलते जिले में पिछले एक माह से  जनता कर्फ्यू लगा हुआ है।  इससे कोरोना संक्रमण की चैन जरूर टूटी है और जिले में संक्रमण दर का ग्राफ भी काफी नीचे आ गया है। ये जिले के लिए राहत की बात है। हाल ही में जनता कर्फ्यू 25 मई तक बढ़ा दिया है। निरन्तर बढ़ते जा रहे कर्फ्यू से छोटे फुटकर व्यापारी ओर दुकानदार काफी परेशान हो रहे हैं।इसके अलावा निकट बारिश का मौसम आने वाला है, ऐसे में आदिवासी किसानों को बोवनी आदि तैयारी के लिए खाद बीज कृषि उपकरण खरीदी की साथ और अन्य तैयारियां  भी करना है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल ने आगे कहा कि अलीराजपुर जिले के गांव नगरों में खाद बीज आदि की दुकानें बंद है।इससे किसानों को बड़ी तकलीफ हो रही है।किराना सामग्री सहित आवश्यक घरेलू सामान लेने वाले ग्राहक भी बहुत परेशान हो रहे है, इसलिए जिले में सुबह 8 से 12 बजे तक कुल 4 घण्टे कोविड की गाइड लाइन का पालन करते हुए दुकाने खुलना चाहिए।ताकि जरूरतमंद लोगों की परेशानी  दूर हो सके।जो दुकानदार गाइड लाइन का पालन नही करे उसके खिलाफ कार्यवाही होना चाहिए।

यह भी पढ़े.. सीएम शिवराज सिंह बोले- कर्फ्यू का सख्ती से पालन हो, गांवों में संक्रमण फैलने से रोकें

पटेल ने कहा कि कोरोना का ख़ौफ़ अभी गया नही है, इसलिए इससे डरने ओर लड़ने की जरूरत है।अलीराजपुर की जनता कोविड गाइड लाइन का पालन करे और नियमित रूप से  मास्क लगाए, सेनेटाइजर  का उपयोग करे।आपस मे दो गज की दूरी रखे तथा अधिक से अधिक संख्या में वेक्सीलेशन करवाएं।साथ ही कोरोना की इस महामारी में तारीफे काबिल दायित्व निर्वहन करने वाले  जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, मेडिकल पेरामिडकल स्टाफ आदि सेवा भावी सदस्यों  का आम जनता भरपूर सहयोग करना करे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews