अपहरण एवं ब्लैकमेलिंग के आरोपी की दुकान की जमींदोज, आरोपियों का निकाला जुलूस

अपहरण एवं ब्लैकमेलिंग के आरोपी की दुकान की जमींदोज, आरोपियों का निकाला जुलूस

अशोकनगर, हितेंद्र बुधौलिया। अशोकनगर (Ashoknagar) के देहात थाने में 2 दिन पहले एक युवक यश जैन के अपहरण एवं उसके परिवार को ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज किया गया था। जिसमें दो लड़कियों ने युवक को फोन लगा कर बुलाया, इसके बाद तीन आरोपियो ने युवक का अपहरण कर लिया और परिवार से एक लाख की फिरौती मांगी थी।

यह भी पढ़े…Government Job 2022 : एम्स कल्याणी में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता व सैलेरी, 29 मार्च से पहले करें अप्लाई

देहात थाना पुलिस ने इस मामले में एफ आई आर दर्ज कर आरोपियी पर दवाब बना कर तुरंत घटना का पर्दाफाश किया था, इसी मामले में आज पुलिस ने पहले तो अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए इन तीन आरोपियों में से एक आरोपी की अवैध रूप से चल रही खाने की होटल पर बुलडोजर चला दिया, यह दुकान विदिशा रोड पर रोटरी भवन के सामने थी, इसके कुछ देर बाद देहात थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों का जुलूस नए बस स्टैंड पर निकाला। जो आरोपी इस जुलुस मे थे लोगो ने बताया की वह दानिश खान, राशिम खान एवं इप्पू है।

यह भी पढ़े…Placement Drive 24 मार्च को, मिलेगा नौकरी पाने का सुनहरा मौका

पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 2 दिन पहले दो लड़कियों ने फरियादी को फोन करमिलने के लिय नये बस स्टेण्ड बुलाया था। लड़कियों ने युवक को धमकी दी थी अगर पुलिस केस में नहीं फंसना मिलने के लिए तुरंत चला आ।इसके बाद आरोपियों ने युवक का अपहरण कर लिया एवं एक लाख रु की मांग उसके परिवार के लोगों से की थी। एवं पैसे ना देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। फिरौती मांगने के बाद जब मामला पुलिस के पास पहुंचा तो आरोपी रात भर युवक को खेतों में घुमाते रहे। इस दौरान युवक के साथ बेल्ट एवं अन्य चीजों से बुरी तरह मारपीट की गईं साथ ही सिगरेट से उसको कई जगह जलाया भी गया है।

[dgv_vimeo_video id=”691413169″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews