Placement Drive 24 मार्च को, मिलेगा नौकरी पाने का सुनहरा मौका

Placement Drive 24 मार्च को, मिलेगा नौकरी पाने का सुनहरा मौका

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शिवराज सरकार प्लेसमेंट ड्राइव (Placement Drive), रोजगार मेले (job fair) जैसे आयोजन लगातार कर रही है। ग्वालियर जिला रोजगार कार्यालय 24 मार्च गुरुवार को एक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन कर रहा है  जिसमें दो कंपनियां युवाओं को नौकरी देंगी।

जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार जिला रोजगार कार्यालय ग्वालियर द्वारा यशस्वी अकादमी फॉर टैलेन्ट मैनेजमेंट (पीपीपी) के सहयोग से 24 मार्च को प्लेसमेंट ड्राइव (Placement Drive) का आयोजन किया जा रहा है। ये प्लेसमेंट ड्राइव (रोजगार मेला) प्रात: 11 बजे से गोले का मंदिर-मुरैना लिंक रोड पर गदाईपुरा स्थित रेडीमेड गारमेंट पार्क परिसर में आयोजित होगा। प्लेसमेंट ड्राइव में दो जानी-मानी कंपनियां युवाओं को रोजगार के अवसर देंगी।

ये भी पढ़ें – अच्छी खबर : Bank Of Baroda ने बढ़ाई FD पर ब्याज दरें, जानें कितना होगा फायदा

प्लेसमेंट ड्राइव (Placement Drive) में 10वीं कक्षा से लेकर स्नातक, एमबीए व बीई योग्यता रखने वाले युवाओं को अवसर मिलेगा। चयनित युवाओं को विभिन्न पदों के अनुसार 8,500 रुपये मासिक से लेकर 12,000 रुपये मासिक तक का प्रारंभिक वेतन और अन्य भत्ते मिलेंगे।

ये भी पढ़ें – AIIMS Nagpur Vacancy 2022 : सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता व सैलेरी, 28 मार्च से पहले करें अप्लाई

उपसंचालक जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्लेसमेंट ड्राइव (Placement Drive) में दो कंपनियां बेरोजगार युवाओं को नौकरी के लिए चयनित करने आ रही हैं। रोजगार मेले में रॉयल मोटर्स द्वारा कस्टमर केयर मैनेजर, असिस्टेंट वारंटी मैनेजर, सीनियर एडवायजर, इंस्पेक्टर, स्टोर मैनेजर, असिस्टेंट स्टोर एक्जीक्यूटिव व बॉडी शॅप इंचार्ज की भर्ती की जायेगी। इस भर्ती में 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकेंगे।

ये भी पढ़ें – देशी शराब की दुकान के विरोध में सड़कों पर महिलाएं, कही ये बड़ी बात

इसी तरह राउण्ड द क्लॉक सिक्योरिटी सोल्यूशन ग्वालियर द्वारा 30 से 50 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थियों में से सुरक्षा गार्ड की भर्ती की जायेगी। प्लेसमेंट ड्राइव में आने वाले सभी युवक-युवतियों से आग्रह किया गया है कि वे मास्क लगाकर आएँ और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। साथ ही अपनी शैक्षणिक योग्यता और अन्य प्रमाण पत्रों को जरूर साथ में लेकर जाएं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews