किराए के मकान में रहते हुए कभी ना करें ये गलतियां, वरना खुद का घर बनने में हो सकती है देरी

किराए के मकान में रहने वाले कई लोग अक्सर यह सोचते हैं कि यह घर उनका नहीं है, इसलिए उन्हें वास्तु के नियमों का पालन करने की कोई जरूरत नहीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसे छोटे-छोटे वास्तु दोष आपके खुद के घर बनाने में देरी का कारण बन सकते हैं?
Vastu Tips

Vastu Tips: कभी सोचा है कि किराए के घर में रहने का असर आपके सपनों के घर पर कैसे पड़ सकता है? अक्सर लोग यह मानते हैं कि जब तक उनका खुद का घर नहीं बनता तब तक वास्तु के नियमों की परवाह करने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि छोटे-छोटे वास्तु दोष आपके सपनों के घर को दूर कर सकते हैं, और आपके जीवन में अनेक बाधाएं ला सकते हैं।

अगर आप चाहते हैं कि आपका खुद का घर जल्दी बने और उसमें सुख-शांति बनी रहे तो किराए के घर में रहते हुए भी कुछ वास्तु नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है। आईए जानते हैं, किराए के घर में रहने के दौरान कौन सी वास्तु संबंधित बातों का ध्यान रखना चाहिए।

किराए के घर में वास्तु दोष (Vastu Tips)

किराए के मकान में रहने वाले लोगों को यह समझना चाहिए कि यदि आप जिस घर में रह रहे हैं, वहां घर के मालकिन या मालिक भी रहते हैं, तो वास्तु दोष सिर्फ आपकी गलती के कारण नहीं बल्कि घर के ओनर के गलती के कारण भी पैदा हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के हर एक हिस्से की विशेष ऊर्जा होती है और अगर किसी कारणवश ऊर्जा का संतुलन बिगड़ता है, तो वह न केवल आपके जीवन में समस्या उत्पन्न कर सकता है, बल्कि घर के मालिक या मालकिन के जीवन में भी असर डाल सकता है।

किराए के घर में वास्तु के अनुसार दरवाजों का चयन

अगर आप किराए के मकान में अकेले रहते हैं, तो वास्तु शास्त्र से जुड़ी बातों का ध्यान रखना आपकी जिम्मेदारी बन जाती है, क्योंकि घर भले ही किसी और का हो, लेकिन उसमें रखी वस्तुओं का इस्तेमाल आप कर रहे होते हैं। एक महत्वपूर्ण वास्तु टिप यह है, कि किराए के घर में लकड़ी के दरवाजे नहीं होने चाहिए, इसके बजाय स्टील या धातु से बने दरवाजे लगवाना चाहिए, क्योंकि लकड़ी के दरवाजे से घर की सकारात्मक ऊर्जा में कमी आ सकती है और इससे घर की बरकत रुक सकती है।

किराए के घर में न रखें टूटा-फूटा सामान

किराए के घर में वास्तु दोष से बचने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जहां अपने घर में टूटा फूटा सामान रखना अशुभ माना जाता है। वहीं, किराए के घर में इन सामानों को रखना और भी ज्यादा हानिकारक माना जाता है। ऐसा सामान नकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और आपके जीवन में मुश्किलें पैदा कर सकता है।

इसके अलावा किराए के घर में टपकता हुआ नल तुरंत ठीक करना चाहिए, क्योंकि इससे धन हानि हो सकती है। साथ ही मुख्य द्वार को खाली नहीं छोड़ना चाहिए और उस पर कोई शुभ चिन्ह जैसे स्वस्तिक या ओम अवश्य बनवाना चाहिए, ताकि घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो और बरकत बनी रहे।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews