Budh Gochar: अगस्त में बुध 3 बार बदलेंगे चाल, चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, खुलेंगे सफलता के द्वार, धन-दौलत की होगी प्राप्ति 

अगस्त माह में युवराज बुध तीन बार चाल बदलेंगे। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए जानें किन-किन लोगों को लाभ होगा?
Budh Gochar

Budh Gochar 2024: अगस्त का महीना बेहद ही खास होने वाला है। क्योंकि ग्रहों के राजकुमार बुध तीन बार अपनी चाल बदलने वाले हैं। 5 अगस्त को बुध सिंह राशि में उल्टी चल चलेंगे। वहीं 22 अगस्त को कर्क राशि में गोचर करेंगे। 29 अगस्त को बुध कर्क राशि में ही मार्गी होंगे। होंगे। बुध के इन तीनों चाल का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन ऐसी 4 राशियां हैं, जिनके लिए यह समय बेहद ही शुभ रहेगा। जातकों को मेहनत का फल मिलेगा। आय में  वृद्धि के योग ही बनेंगे। आइए जानें ये भाग्यशाली राशियाँ कौन-कौन सी हैं-

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना बेहद ही खास होने वाला है। उम्मीदवारों को सफलता मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में भी लाभ होगा। नौकरी के नए अवसर बनेंगे बॉस के साथ संबंध अच्छे होंगे। कारोबार में लाभ होगा। कम्युनिकेशन स्किल में सुधार आएगा। दोस्तों और रिश्तेदारों की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। भौतिक सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। नए मेहमान का आगमन होगा,  जिससे घर का माहौल खुशनुमा होगा।  की बातचीत सफल रहेगी। यात्रा के योग बनेंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी। साहित्य, राइटिंग और एडिटिंग से जुड़े लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को इस दौरान खूब फायदा होने वाला है। इनकम में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। मनचाही नौकरी मिलेगी। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। कारोबार में लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है। छात्रों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो पंचांग, ग्रंथों, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews