Hindi News

1 जनवरी को चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, चंद्र देव होंगे मेहरबान, बढ़ेगी धन-समृद्धि, खुशहाल होगा जीवन

Published:
चंद्रमा का गोचर कई राशियों का भाग्योदय करेगा। हर क्षेत्र न्एन लाभ होगा। आइए जानें किन-किन लोगों के लिए यह राशि परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होगा और जातकों के जीवन में क्या बदलाव होंगे?
1 जनवरी को चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, चंद्र देव होंगे मेहरबान, बढ़ेगी धन-समृद्धि, खुशहाल होगा जीवन

Chandra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब भी कोई ग्रह अपनी चाल बदलता है तो कुंडली पर प्रभाव पड़ता है। जातकों के जीवन में नकारात्मक और सकारात्मक बदलाव होते हैं। सभी ग्रहों में चंद्रमा सबसे तेज गति से राशि परिवर्तन करता है। किसी एक राशि में सिर्फ ढाई दिन तक ही रहता है।

चंद्रमा को भावना, मन, मनोबल, शांति, सुख, माता इत्यादि का कारक माना जाता है। साल 2025 के पहले दिन यानि 1 जनवरी को ही चंद्रमा अपनी चाल बदलने वाला है। मकर राशि में गोचर करने वाला है। इसका प्रभावसभी राशियों पर पड़ेगा। किसी को फायदा तो किसी को नुकसान होगा। आइए जानें किन-किन लोगों को इस गोचर से फायदा होने वाला है-

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का या गोचर अनुकूल रहेगा। सफलता के प्रबल योग बनेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी में सकरात्मक बदलाव हो सकता है। कारोबार में भी मुनाफा होगा। इनकम में वृद्धि होगी।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए भी चंद्रमा का यह गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। नए साल की शुरुआत अच्छी होगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में भी फायदा होगा। कारोबार का विस्तार होगा। करियर के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए भी चंद्रमा का यह गोचर शुभ साबित होगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। मानसिक तनाव दूर होगा। छात्रों को इस दौरान अच्छी खबर मिल सकती है। मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो पंचांग, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews