Hindi News

2025 से बदलेगी इन राशियों की तकदीर, राजयोग का लाभ, गुरु-शनि की बरसेगी कृपा, हर काम में तरक्की, जमकर होगी धनवर्षा!

Written by:Pooja Khodani
Published:
ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से 2025 बहुत खास माना जा रहा है, इस दौरान कई बड़े ग्रह अपनी चाल में बदलाव करेंगे, इसमें शनि, राहु-केतु और गुरु ग्रह शामिल है।
2025 से बदलेगी इन राशियों की तकदीर, राजयोग का लाभ, गुरु-शनि की बरसेगी कृपा, हर काम में तरक्की, जमकर होगी धनवर्षा!

Grah Gochar Horoscope 2025 : दिसंबर का महीना विदाई की ओर है और जनवरी आगमन की तैयारी में है, ऐसे में साल 2024 की तरह 2025 में भी कई बड़े ग्रहों का महागोचर होने वाला है।इसमें न्याय दंड के देवता शनि, देवताओं के गुरु और राहु- केतु का नाम शामिल है।

सबसे पहले 29 मार्च 2025 को शनि देव कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे।शनिदेव मीन राशि में 3 जून 2027 तक रहेंगे। इसके बाद गुरु ग्रह 14 मई को
वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। अंत में 15 मई को मायावी ग्रह
राहु ग्रह कुंभ में तो केतु ग्रह सिंह में प्रवेश करेंगे, ऐसे में इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से 4 राशियों को विशेष फल की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

4 राशियों की 2025 से चमकेगी किस्मत

वृषभ राशि: नए साल में 4 ग्रहों की चाल में परिवर्तन जातकों के लिए फलदायी सिद्ध हो सकता है। आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा।लंबे समय से अटका और फंसा हुआ धन वापस मिलने के योग है। मिलेगा। संतान की ओर से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरीपेशा को कोई अच्छी खबर मिल सकती है।हर कार्य में सफलता हासिल कर सकेंगे।

कर्क राशि : साल 2025 में चार बड़े ग्रहों का गोचर जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम रहेगा।गजलक्ष्मी राजयोग से इंक्रीमेंट के साथ प्रमोशन मिल सकता है। आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। व्यापार में उन्नति और धनलाभ के प्रबल योग बनेंगे। संतान की तरफ से अच्छी खबर मिल सकती है। शनि की ढैय्या हटेगी। संपत्ति और नए घर की खरीदारी के योग बनेंगे। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। किस्मत का साथ मिलेगा।

कुंभ राशि: नया साल और ग्रहों का महागोचर जातकों के लिए खुशियां लेकर आएगा।शश राजयोग का लाभ मिलेगा। करियर के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापारियों को कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। नई प्रॉपर्टी खरीदने या निवेश करने का योग है। लंबे समय से चल रहे वित्तीय विवाद समाप्त होंगे।

January Grah Gochar 2025

जनवरी में भी ग्रहों का महागोचर होगा, इसमें सूर्य बुध मंगल और शुक्र ग्रह शामिल है। ग्रहों के राजकुमार बुध04 जनवरी को धनु राशि और 24 जनवरी को मकर राशि में गोचर करेंगे। ग्रहों के राजा सूर्य देव 14 जनवरी को मकर राशि में गोचर करेंगे। मकर में बुध और सूर्य के आने से बुधादित्य राजयोग और मंगल के आने से त्रिग्रही योग बनेगा। ग्रहों के सेनापति मंगल देव 21 जनवरी को मिथुन राशि में गोचर करेंगे।सुखों के कारक शुक्र देव 28 जनवरी को मीन राशि में गोचर करेंगे।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews