Shukra Gochar: होली के बाद धन–वैभव के दाता शुक्र करेंगे गुरु की राशि में प्रवेश, चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, बरसेगा पैसा

Shukra gochar

Shukra Gochar 2024: दैत्यों के गुरु शुक्र देवताओं के गुरु बृहस्पति के घर में गोचर करने वाले हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र क लग्जरी, आनंद, धन, वैभव, एश्वर्य और सौन्दर्य का कारक माना जाता है। 31 मार्च को शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेंगे। यह गोचर कुछ राशि के जातकों पर शुभ प्रभाव डालेगा। जातकों को धन-धान्य की प्राप्ति होगी। प्रमोशन मिलेगा। आइए जानें कहीं इन भाग्यशाली राशियों के लिस्ट में आप भी तो शामिल नहीं?

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर वरदान से कम नहीं होगा। जातकों की इनकम बढ़ेगी। प्रमोशन भी मिलेगा। विदेश जाने का अवसर भी मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर सफलता के द्वार खोलने वाल है। कार्यक्षेत्र से जुड़ी सारी इच्छाएं पूरी होगी। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। वेतन में वृद्ध होगी। कारोबार में लाभ होगा।

मिथुन राशि

मीन राशि में शुक्र का गोचर मिथुन राशि के करियर के लिए लाभकारी साबित होगा। तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। निवेस पर मुनाफा होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। लाइफ पार्टनर के लिए यात्रा की प्लानिंग हो सकती है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को मन की शांति मिलेगी। सेहत में सुधार आएगा। सुख -सुविधाओं में वृद्धि होगी। करियर और कारोबार में लाभ होगा। घर को रिनॉवेट करने के लिए यह समय शुभ है। दोस्तों और रिश्तेदारों की ओर से अच्छी खबर मिलेगी।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो पंचांग, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता की पुष्टि नहीं करता। )

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews