Hindi News

20 मई को होगी सूर्य-शनि की युति, बनेगा त्रिएकादश योग, मालामाल होंगी 3 राशियां

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
ग्रहों का परिवर्तन लोगों के जीवन पर बहुत गहरा असर डालने का काम करता है। 20 मई को सूर्य और शनि की युति हो रही है। इससे तीन राशियों के लोगों को बहुत फायदा होगा।
20 मई को होगी सूर्य-शनि की युति, बनेगा त्रिएकादश योग, मालामाल होंगी 3 राशियां

हर व्यक्ति की कुंडली में नौ ग्रह विराजित होते हैं जिनकी चाल में समय-समय पर बदलाव आता है। ग्रहों की दशा और दिशा में आने वाला यह परिवर्तन व्यक्ति के जीवन को गहरे तरीके से प्रभावित करने का काम करता है। जब ग्रह गोचर करके किसी दूसरे ग्रह के साथ युति बनाते हैं तब अलग-अलग संयोग भी निर्मित होते हैं।

कई बार किसी एक ग्रह का दूसरे ग्रह के साथ युति करना शुभ साबित होता है तो कई बार अशुभ परिणाम भी प्राप्त होते हैं। इसी तरह की एक युति शनि और सूर्य करने जा रहे हैं जिसे बहुत ही शक्तिशाली बताया जा रहा है। कुछ राशियों के लोगों को इसका भरपूर लाभ प्राप्त होने वाला है।

सूर्य शनि की युति (Triekadash Yog)

आपको बता दें कि ज्योतिष में सूर्य और शनि की युति को बहुत खतरनाक माना गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह दोनों पिता पुत्र हैं उसके बावजूद भी इन्हें शत्रु ग्रह के तौर पर देखा जाता है। फिलहाल शनि मीन राशि में है और सूर्य वृषभ राशि में बैठे हुए हैं। 20 मई को यह दोनों 60 डिग्री पर होंगे जिससे त्रिएकादशी योग का निर्माण होगा। यह योग कई राशियों को मालामाल बनाने का काम करेगा। चलिए इनके बारे में जान लेते हैं।

वृषभ

वृषभ राशि के लोगों को इस युति से बनने वाले योग से शुभ परिणाम प्राप्त होने वाले हैं। इन्हें प्रेम की प्राप्ति होगी और आपस में धन लाभ के योग भी निर्मित होंगे। मानसिक तनाव दूर हो जाएगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगेगी। रिश्तो में जो समस्या चल रही है वह भी धीरे-धीरे दूर हो जाएगी।

कर्क

कर्क राशि के लोगों के लिए यह योग बहुत अच्छा साबित होने वाला है। बुरा समय खत्म होगा और अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। यह लोग करियर में बदलाव की स्थिति का सामना करेंगे। रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे और धन लाभ के योग भी निर्मित होंगे। यह लोग बहुत आसानी से अपना पैसा बचा सकेंगे।

कन्या

कन्या राशि के लोगों के लिए यह योग बहुत ही शुभ माना जा रहा है। अब तक जो परेशानी चल रही है वह समाप्त हो जाएगी और समस्याओं का हल मिल जाएगा। आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। इन्हें हर काम में सफलता मिलेगी और खुशियों का वातावरण बना रहेगा।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews