Balaghat News : कस्टम अधिकारी बनकर युवती से एक लाख 63 हजार ठगे, साइबर थाने में मामला दर्ज

लोगो को जागरूक होना होगा। जिसके लिए किसी भी अनजान नंबर, लिंक या लुभावने लालच में ना आए और सुरक्षित तरीके से ऑनलाईन पेमेंट सुविधा का उपयोग करें।
balaghat

Balaghat News : मध्य प्रदेश के बालाघाट मुख्यालय के बूढ़ी निवासी ने 18 जुलाई गुरूवार को सायबर नोडल थाने में एक लाख 63 हजार रूपए की ठगी की शिकायत की है। सायबर नोडल थाना आरक्षक चांदनी शांडिल्य ने बताया कि युवती की ठगी की शिकायती आवेदन पर जांच की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

युवती ने बताया कि मेरी बहन की इंस्टाग्राम सोशल साईड पर दुबई के के एक युवक से पहचान हुई। जिसके बाद दोनो के बीच दोस्ती होने के बाद व्हाट्सअप पर चेटिंग होने लगी। जिसमें युवक ने दुबई मुद्रा उपहार स्वरूप भेजने का वादा किया। जिसके बाद विगत दिनों उन्होंने न्यू दिल्ली से किसी कस्टम अधिकारी के नाम से फोन आया। जिसमें उन्होंने बताया कि 10 हजार दुबई मुद्रा का पार्सल आया है, जिससे भारतीय मुद्रा में परिवर्तित करने के लिए एक लाख 63 हजार रूपए की डिमांड की गई। जिस राशि को बहन, मेरे और सहेली के खाते से ऑनलाईन दिए गए खाते में भेजे गए, लेकिन उसके द्वारा कोई राशि नहीं भेजी गई और फिर 31 हजार रूपए की डिमांड करने लगा। जिसके बाद हमें शक हुआ कि हमारे साथ ठगी हुई है। जिसकी आज हमारे द्वारा शिकायत सायबर नोडल थाना में की गई है।

गौरतलब है कि जिले में ऑनलाईन ठगी के मामले में तेजी से बढ़े है, सायबर नोडल थाना आरक्षक चांदनी शांडिल्य की मानें तो ऑनलाईन राशि ट्रांसफर को लेकर हम लोगो को जागरूक करते रहते है, बावजूद लोग अनजान कॉल, लिंक और लालच में अपनी राशि गंवा रहे है। जिसको लेकर लोगो को जागरूक होना होगा। जिसके लिए किसी भी अनजान नंबर, लिंक या लुभावने लालच में ना आए और सुरक्षित तरीके से ऑनलाईन पेमेंट सुविधा का उपयोग करें।
बालाघाट से सुनील कोरे की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews