
Balaghat News : सिद्धांत और उसूलों की राजनीति के लिए जिले में पहचाने जाने वाले पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने अंततः अपने फैसले पर कायम रहते हुए 05 जुलाई की शाम लोकसभा चुनाव तक घर छोड़ दिया। रात में ही घर से चले जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने जो फैसला लिया था, उस पर अमल कर रहे है, अनुभा मुंजारे बाहर गई थी और आज लौटने के बाद उन्होंने कांग्रेस के लिए भरवेली में बैठक ली। वह सिद्धांतो की राजनीति करते है, राजनीति में साफ-सुथरापन और शुचिता होनी चाहिए। ऐसा कभी नहीं हो सकता कि एक ही घर में दो पार्टी के लोग रहे, इससे आने वाली पीढ़ी को क्या संदेश जाएगा।
गांगुलपारा के पास खंडाला में बनी झोपड़ी में रहेंगे पूर्व सांसद मुंजारे
पूर्व सांसद मुंजारे ने कहा कि हालांकि खंडाला में बन रही झोपड़ी, अभी पूरी तरह से नहीं बनी है लेकिन हमने जो बोला था, वह कर रहे है, हमारे साथियो ने अपने घर चलने कहा लेकिन हम अब झोपड़ी से ही अपना चुनाव संचालन करेंगे। उन्होंने कहा कि मेरे मतदाता गांव में रहते है उन्हें कोई दिक्कत नहीं तो मुझे क्यो दिक्कत होगी। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि जनता, हम पर विश्वास करेगी।
[dgv_vimeo_video id=”931154633″]
बालाघाट लोकसभा संसदीय सीट पर लोकसभा चुनाव तक मुंजारे दंपत्ति का जहां रास्ता अलग-अलग था, वही अब वह घर से भी अलग-अलग हो गए है। बसपा प्रत्याशी कंकर मुंजारे ने पहले ही कहा था कि चुनाव तक विधायक श्रीमती मुंजारे, घर छोड़कर चली जाए लेकिन उनके घर नहीं छोड़ने पर गत 02 अप्रैल को उन्होंने स्वयं घर छोड़कर गांगुलपारा तालाब के पास झोपड़ी में जाने की बात कही थी। जिसके बाद अंततः 05 अप्रैल की रात वह घर से अपना बोरिया बिस्तर लेकर झोपड़ी में रहने चले गए है। घर छोड़ते वक्त पूर्व सांसद भावुक नजर आए और घर से निकलने के बाद एक बार, मुड़कर अपने घर को जरूर देखा, जहां से वह अब तक, चुनाव प्रचार कर रहे थे।
बालाघाट से सुनील कोरे की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”931155524″]
