Balaghat News : पेड़ काट रहे तीन भाईयों पर गिरी आकाशीय बिजली, दो की मौत, एक सुरक्षित

इस घटना में दर्दभरी दास्तां यह है कि शिवलाल का 15 दिनों पहले ही विवाह हुआ था। पूरे परिवार ने शिवलाल के विवाह की खुशी मनाई थी।
IMD Weather Update

Balaghat News : मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में बीते रविवार की रात से मौसम खराब है। जिले में गरज-चमक के साथ बारिश हो रही हैं। ऐसे में लांजी से एक बड़ी और दुखद खबर यह है, कि खेत में पेड़ काट रहे तीन भाईयों पर आकाशीय बिजली गिरने से दो भाईयों (मंझले और छोटे) भाई की मौत हो गई। जबकि बड़ा भाई घायल हो गया है। घटना लांजी थाना क्षेत्र अंतर्गत वारी की है, जहां खेत में पेड़ काट रहे तीन भाईयों में दो भाईयों मंझला 23 वर्षीय शिवलाल पिता कासिबलाल पांचे और छोटा 21 वर्षीय निलेश पिता कासिबलाल पांचे की मौत हो गई। जबकि बड़ा भाई संतोष पिता कासिबलाल पांचे झुलस गया है।

15 दिन में ही उजड़ गया विवाहिता का सुहाग

इस घटना में दर्दभरी दास्तां यह है कि शिवलाल का 15 दिनों पहले ही विवाह हुआ था। पूरे परिवार ने शिवलाल के विवाह की खुशी मनाई थी। नवविवाहिता भी शिवलाल के साथ खुश थी, लेकिन 15 दिनों बाद ही प्राकृतिक हादसे में उसका सुहाग उजाड़ दिया। घर के दो बेटो की मौत से ना केवल परिवार बल्कि पूरे गांव में भी गम का माहौल है।

पेड़ काटने गए थे तीनो भाई, मुझे नहीं पता कैसे हुई घटना

घायल संतोष और उसके मामा की मानें तो घर की जलाऊ लकड़ी के लिए खेत में लगा पलशे का पेड़ काटने गए थे। इसी दौरान एकाएक आकाशीय बिजली गिरने से तीनो बेहोश हो गए। जिसमें संतोष को होश आने पर उसने मोबाईल लगाकर घटना की सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन, तीनो को लेकर निजी वाहन से जिला चिकित्सालय पहुंचे। हालांकि घायल संतोष का कहना है कि घटना कैसे हुई, यह उसे नहीं पता।

balaghat news

[dgv_vimeo_video id=”937739768″]

चिकित्सक ने किया मृत घोषित

निजी वाहन से जब तीनों भाईयों को लांजी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया तो यहां चिकित्सक ने शिवलाल और निलेश को देखकर उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि संतोष की हालत अभी ठीक है। घटना में घायल दोनो ही मृतकों के शव को पुलिस ने बरामद कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं बीएमओ प्रदीप गेडाम ने बताया कि अभी शव को सुरक्षित मरचुरी में रखवा दिया गया है। पुलिस के निर्देशानुसार पीएम कराया जाएगा।

बालाघाट से सुनील कोरे की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”937739442″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews