Balaghat News : वित्तीय अनियमितता के आरोप में PHE के EE निलंबित

Balaghat News : वित्तीय अनियमितता के आरोप में PHE के EE निलंबित

Balaghat News : मप्र शासन ने आज एक बड़े अधिकारी को निलंबित कर दिया, निलंबित किये गए अधिकारी पर अनुशासनहीनता के साथ साथ वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोप थे, शासन ने निलंबन आदेश जारी कर दिया है।

राज्य शासन ने कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड बालाघाट अरुण श्रीवास्तव को कार्य में वित्तीय अनियमितता एवं गंभीर अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में श्रीवास्तव का मुख्यालय, मुख्य अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, परिक्षेत्र कार्यालय भोपाल रहेगा।

आदेश के मुताबिक कार्यपालन यंत्री श्रीवास्तव को लालबर्रा समूह जल प्रदाय योजना, जिला बालाघाट के संधारण कार्य में बिना निविदा के कार्य कराने, प्रथम दृष्ट्या बड़ी राशि का अनियमित भुगतान करने, गंभीर अनुशासनहीनता तथा वित्तीय अनियमितता होने के फलस्वरूप मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews