Balaghat News : अज्ञात वाहन ने मारी बाइक सवार को टक्कर, मां-बेटे की दर्दनाक मौत

Balaghat News : अज्ञात वाहन ने मारी बाइक सवार को टक्कर, मां-बेटे की दर्दनाक मौत
Balaghat Accident News : प्रदेश में लगातार एक्सीडेंट के मामले सामने आ रहे हैं। एक बार फिर मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। ये मामला लालबर्रा क्षेत्र अंतर्गत लबादा टोल नाके के पास का है जहाँ अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई।

यह है पूरी घटना

बता दें कि घटना 15 मार्च की दोपहर की है, जब कौड़िया निवासी लगभग 55 वर्षीय सतवंती पति दुर्गाजी नगपुरे अपने पुत्र 31 वर्षीय विजेन्द्र के साथ मोटर सायकिल में बालाघाट ईलाज कराने आ रही थी। इस दौरान ही किसी बेलगाम तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटर सायकिल को टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से मोटर सायकिल चला रहे बेटा विजेन्द्र और पीछे बैठी मां सतवंती सड़क पर गिर पड़े। जिससे सिर पर गंभीर चोटें आने पर जहां मां सतवंती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
वहीं बेटे विजेन्द्र की हालत गंभीर थी। जिसे जिला चिकित्सालय लाते समय रास्ते में मौत हो गई। अस्पताल में विजेन्द्र को देखने के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जिसकी तहरीर के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने शव बरामद कर पंचनामा कार्यवाही के बाद शव का पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जबकि मां का पीएम लालबर्रा में किया जायेगा। फिलहाल जिले में बढ़ते सड़क दुर्घटना के आंकड़े में यह घटना भी जुड़ गई।
बालाघाट से सुनील कोरे की रिपोर्ट
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews