Balaghat News : सगाई समारोह से लौट रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक गंभीर, आठ घायल

Balaghat News : सगाई समारोह से लौट रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक गंभीर, आठ घायल

Balaghat Accident News : बालाघाट जिले से एक हादसे की खबर सामने आ रही है जानकारी मिल रही है कि सगाई की बारात लेकर लौट रहा चौपहिया वाहन हट्टा थाना अंतर्गत परसवाड़ा और लोहारा के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें चालक को छोड़कर सभी 10 बाराती घायल हो गये। जिसमें एक बुजुर्ग को गंभीर चोटें आने पर उसे उपचारार्थ जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

यह है पूरी घटना

घायल विनोद बनवाले ने बताया कि मड़कापार से सगाई की बारात लालबर्रा गई थी, जहां से सगाई कार्यक्रम के बाद भोजन कर सभी लौट रहा था, बालाघाट से आगे निकालकर अभी परसवाड़ा के पास पहुंचे ही थे कि चालक से वाहन अनियंत्रित हो गया और वाहन पलट गया। घायलों की मानें तो चालक शराब के नशे में था और तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था।

घायलों में मड़कापार निवासी देवलाबाई पति चैनलाल, विनोद बनवाले, मनोज अजीत, चुन्नीलाल चौधरी, दुर्गाबाइ अजीत, रुपलाल ब्रम्हे, छोटी बाई और हट्टा गुनई निवासी गनपत पिता अजीत को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जबकि गंभीर रूप से घायल 65 वर्षीय जयचंद भारद्धाज पिता बाबूलाल को ज्यादा चोंटें आने पर उसे मेडिकल रेफर किया गया है।

बालाघाट से सुनील कोरे की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews