Balaghat News: युवा क्रिकेटर पीयूष नेवारे ने बढ़ाई जिले की शान, एमपी सिविल सर्विसेज क्रिकेट टीम में हुआ चयन

Balaghat News: युवा क्रिकेटर पीयूष नेवारे ने बढ़ाई जिले की शान, एमपी सिविल सर्विसेज क्रिकेट टीम में हुआ चयन

Balaghat News: अपने क्रिकेट खेल के बेहतर प्रदर्शन से पीयूष नेवारे जिले में क्रिकेट प्रेमियों के दिलो में राज करते हैं। साथ युवाओं को प्रेरित भी करते हैं। उन्होनें एक बार फिर बालाघाट की शान बढ़ाई है। उन्होनें क्रिकेट ट्रायल में उम्दा प्रदर्शन किया, जिसके बाद उनका मध्यप्रदेश सिविल सर्विसेस क्रिकेट टीम में चयन हो चुका है।

बतौर खिलाड़ी पीयूष नेवारे टीम के साथ पंजाब मोहाली में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रवाना हो चुके हैं। बता दें की 12 मार्च से लेकर 19 मार्च तक पंजाब मोहाली के ऑलम्पियन शाह बलवीर सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में इस प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

फिलहाल पीयूष वारासिवनी एसडीएम कार्यालय में कार्यरत है। इसी के साथ वे जिले के एकमात्र खिलाड़ी है, जिनका चयन मध्यप्रदेश सिविल सर्विसेस क्रिकेट टीम में किया गया है। जिनकी इस उपलब्धि पर युवा क्रिकेटरों के साथ ही क्रिकेट प्रेमियों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं भी दी हैं।

बालाघाट से सुनील कोरे की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews