बालाघाट: सितंबर के पहले दिन 4 नए मरीजों को मिलाकर आंकड़ा 300 पार

बालाघाट: सितंबर के पहले दिन 4 नए मरीजों को मिलाकर आंकड़ा 300 पार

बालाघाट, सुनील कोरे। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। बीते अगस्त माह में रोजाना ही मरीजों के सामने आने के बाद आंकड़ा निरंतर बढ़ता गया। सितंबर माह की शुरूआत भी कोरोना मरीजों के मिलने से ही हुई। 1 सितंबर को 4 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों को मिलाकर जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 300 पहुंच गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पांडेय ने बताया कि 01 सितंबर को बालाघाट जिले में 04 और मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गये है। इन मरीजों में एक मरीज वार्ड नंबर 15 वारासिवनी का 65 वर्षीय पुरुष, दूसरा मरीज लामता का 63 वर्षीय पुरुष, 2 मरीज मलाजखंड के हैं। इनमें एक 38 वर्षीय महिला और एक 32 वर्षीय पुरुष है, एक मरीज शाजापुर से आया था और बाकी तीन मरीज फीवर क्लीनिक में उपचार कराने के लिए आए थे। कोरोना पॉजिटिव पाये गये इन चारों मरीजों को उपचार के लिए आईटीआई के पीछे बूढ़ी बालाघाट में बनाए गए कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जबकि शासन के प्रोटोकॉल के अनुसार 18 मरीजों के ठीक हो जाने पर उन्हें आज 01 सितंबर को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
इस प्रकार बालाघाट जिले में अब तक कुल 300 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये जा चुके है। इनमें से 250 ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। 45 मरीजों का उपचार कोविड अस्पताल बूढ़ी बालाघाट में किया जा रहा है। 04 मरीजों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा रेफर किया गया है और एक मरीज की मृत्यु हो चुकी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews