
Balaghat News : बालाघाट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां उन्होंने खमको दादर कैंप के पास बीती रात्रि बीजापुर निवासी नक्सली संगठन का एसीएम 25 वर्षीय चैतु उर्फ मडकाम हिरमा को ढेर कर दिया है। जिसपर 14 लाख के इनाम भी घोषित था। इन दिनों मलाजखंड दलम में वह सक्रिय नक्सली के रूप में काम कर रहा था और विगत कई दिनों से सूपखार के आसपास अन्य नक्सलियों के साथ इसकी सक्रियता बनी हुई थी।
किससे मिली सूचना?
बता दें कि पुलिस को सूत्रों से जानकारी मिली थी। जिसके बाद टीम का गठन कर तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने ऑपरेशन नक्सली चलाकर पहले उन्हें घेरा। जिनसे सरेंडर करने की बात कही लेकिन नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों के जवानों की हत्या करने की नियत से फायरिंग की गई। जिसके कारण सुरक्षाबलों द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में नक्सली चैतु ढेर हो गया।
नक्सली के पास से क्या हुआ बरामद?
पुलिस के मुताबिक, नक्सली चैतु के पास से सुरक्षाबलों ने एक वैपन भी बरामद किया है। वहीं, पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने मामले की पुष्टि कर दी है। फिलहाल, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, सुरक्षाबल घटनास्थल पर मौजूद हैं।
बालाघाट से सुनील कोरे की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

