जमीनी विवाद में दो भाईयों के परिवार में खूनी संघर्ष, भाई की मौत, पुत्र गंभीर

जमीनी विवाद में दो भाईयों के परिवार में खूनी संघर्ष, भाई की मौत, पुत्र गंभीर

बालाघाट/चांगोटोला। सुनील कोरे| चांगोटोला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुकडा के घंघरिया में पिछले कई सालों से आपसी जमीनी विवाद के चलते दो भाइयों के परिवार में लड़ाई जारी थी। जमीनी विवाद के चलते गत 21 जून की शाम खेत में दो भाईयों और उनके बेटो के बीच खूनी संघर्ष में एक भाई की मौत, जबकि मृतक का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। इस मामले में मृतक के परिवार से शिकायत में चांगोटोला पुलिस ने भाई 59 वर्षीय राजाराम चौधरी पिता फेदु चौधरी और उसके दोनो पुत्र 28 वर्षीय विनोद पिता राजाराम चौधरी, और 20 वर्षीय प्रमोद पिता राजाराज चौधरी के खिलाफ धारा 302, 307, 324, 34 आईपीसी का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

नाली का मामुली विवाद खेत में खूनी संघर्ष का बना कारण
घंघरिया निवासी सगे भाई जयराम चौधरी और राजाराम चौधरी का विगत काफी समय से जमीनी विवाद चला आ रहा था, जिससे दोनो में मनमुटाव बना रहता था। गत दिवस दोनो भाईयों के मकान के सामने बनी नाली से संडास के पानी निकासी को लेकर यह विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। बताया जाता है कि संडास के पानी निकासी को जयराम ने बंद कर दिया था।

जिससे राजाराम चौधरी ने कहा कि जिस तरह उसने नाली का पानी बंद कराया है, उसी तरह वह उसके खेत से वह जाना बंद करा देगा। जिसके चलते गत दिवस जब जयराम, राजाराम के खेत की मेढ़ से अपने खेत की ओर जा रहा था। जिसको लेकर राजाराम और जयराम के बीच विवाद होने लगा। इस दौरान खेत में काम कर रहे राजाराम चौधरी के दोनो पुत्रो ने जयराम पर फावड़े और लट्ठ से हमला कर दियाव। जिससे उसकी एक टांग टूट गई और सिर पर गंभीर वार होने से वह बेसुध हो गया। पिता को बचाने आये जयराम के पुत्र घनश्याम पर भी हमलावर, उसके काका और भाईयों ने सिर पर फावड़ा और लट्ठ से हमला कर दिया।

अस्पताल लाते समय जयराम ने तोड़ा दम, घायल पुत्र का चल रहा ईलाज
खूनी संघर्ष में जयराम और उसके पुत्र घनश्याम चौधरी के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी के बाद चांगोटोला पुलिस ने दोनो ही घायलों को लामता अस्पताल भिजवाया गया। जहां से प्राथमिकी उपचार के बाद दोनो घायलों को जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया गया। जिसमें अस्पताल लाते समय गंभीर रूप से घायल जयराम चौधरी की मौत हो गई। जबकि घायल पुत्र घनश्याम चौधरी का ईलाज चल रहा है।

घ्चागोटोला पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
रविवार की शाम हुए खूनी संघर्ष में एक की मौत और दूसरे के गंभीर रूप से घायल होने में पुलिस ने आरोपी राजाराम चौधरी, पुत्र विनोद और प्रमोद चौधरी के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। चांगोटोला पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews