कुएं में तैरते मिले पति-पत्नी के शव, जांच में जुटी पुलिस

कुएं में तैरते मिले पति-पत्नी के शव, जांच में जुटी पुलिस

बालाघाट। सुनील कोरे| Balaghat News कटंगी थाना अंतर्गत ग्राम अगरवाड़ा में बीती रात 9 बजे पति, पत्नी का शव कुंये में मिलने से गांव में सनसनी मच गई। बताया जाता है कि मृतक पति 25 वर्षीय राजेश वरकड़े पिता लक्ष्मीचंद वरकड़े और पत्नी 20 वर्षीय नंदिनी पति राजेश वरकड़े है। प्रथमदृष्टया, यह आत्महत्या का मामला प्रतित हो रहा है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी अनुसार कटंगी थाना अंतर्गत अगरवाड़ा निवासी लक्ष्मीचंद वरकड़े के पुत्र राजेश वरकड़े का 14 माह पूर्व ही देवरी निवासी नंदनी के साथ विवाह हुआ था। जिससे उनकी एक 3 माह की बेटी भी है। राजेश गांव में ही मजदूरी का काम करता था और शराब पीने का आदि था। जिसके कारण अक्सर पति, पत्नी में विवाद होते रहता था और पति राजेश शराब के नशे में पत्नी के साथ गाली, गल्लौज तथा मारपीट भी करता था। यही नहीं बल्कि परिवार में वह माता, पिता और भाई के साथ भी शराब के नशे में दुर्व्यवहार किया करता था।

बताया जाता है कि बीती रात भी रोजाना की तरह शराब के नशे में घर पहुंचे राजेश का पत्नी नंदिनी से विवाद होने लगे। जिसे समझाने गई मां और भाई को राजेश ने मारकर घर से बाहर भगा दिया। काफी देरबाद लड़ रहे पति, पत्नी के कोई आवाज नहीं आने और मासुम बेटी के रोने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े तो देखा कि बेटा राजेश और बहु नंदिनी उन्हें दिखाई नहीं दी। जिसको देखकर परिजनों ने आसपास के पड़ोसियों को आवाज लगाई। जब लोगों ने उन्हे ढूंढने लगे तो देखा कि घर के आंगन में बने कुंये में दोनो का शव दिखाई दिया।

जिसके बाद लोगो ने घटना की जानकारी कटंगी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद रात में पहुंची पुलिस ने रात ज्यादा होने के कारण पति, पत्नी के श को आज 11 मई की सुबह कुंये से बाहर निकाला और शव पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हालांकि यह साफ नहीं है कि कुंये में दोनो ने एकसाथ कूदकर कैसे आत्महत्या की, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि पति की रोज-रोज की कलह से परेशान पत्नी ने पहले कंुये में कूदकर आत्महत्या की, जिससे आहत होकर पति ने भी कुंये में ही कूदकर आत्महत्या कर ली। बहरहाल मामले में कटंगी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। जांच के बाद ही साफ हो पायेगा कि आखिर क्यों दोनो ने एकसाथ कुंये में कूदकर आत्महत्या की।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews