वैनगंगा नदी के छोटे पुल के नीचे पानी में मिला बालक का शव, पुलिस जांच में जुटी

वैनगंगा नदी के छोटे पुल के नीचे पानी में मिला बालक का शव, पुलिस जांच में जुटी

बालाघाट। सुनील कोरे| आज दोपहर वैनगंगा नदी के छोटे पुल के नीचे 8 वर्षीय बालक पिता सुनील जायसवाल का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीएसपी सुमित केरकट्टा, थाना प्रभारी विजयसिंह परस्ते और हमराह स्टॉफ घटनास्थल पहुंचा, जहां बालक के शव को छोटे पुल पर बनाये गये स्टॉपडेम के पास से बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया। जहां शव का पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले मंे पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

बताया जाता है कि सरस्वती नगर निवासी सुनील जायसवाल के 8 वर्षीय पुत्र के मिले शव के गले में पट्टा बंधा था। संभावना व्यक्त की जा रही है कि उसकी गला घोंटकर हत्या करने के बाद साक्ष्य को छिपाये जाने की मंशा से उसके गला में पट्टा बांधकर उसे छोटे पुल पर बनाये गये स्टॉपडेम से लटका दिया, ताकि किसी को इसका पता न चले। जिसको लेकर उसके पिता पर आशंका व्यक्त की रही है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है, जांच और पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

अस्पुष्ट सूत्रों और घटना के बाद शहर में चल रही यह चर्चा जोरो पर है कि आज सुबह 11 से 12 बजे के बीच पिता सुनील जायसवाल, राशन के बहाने पुत्र को लेकर गये थे। जिसके बाद उसका शव वैनगंगा नदी के छोटे पुल पर मिला। जिससे पिता पर हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि यह जानकारी पुलिस को भी मिली है। जिसकी पुलिस पुष्टि करने में जुटी हुई है। चर्चा पर गौर करें तो पिता द्वारा अपने पुत्र की हत्या कर उसे नदी में फंेक दिये जाने की बात कही जा रही है। पुलिस का कहना है कि सूचना को वेरिफाई किया जा रहा है।

इनका कहना है
गर्रा के छोटे पुल के गहरे पानी में बच्चे की लाश डूबी होने की सूचना परिजनो से आज दोपहर मिली थी। जिसमें पुलिस ने पुलिया के नीचे जाकर देखा तो बच्चे की लाश, छोटे पुल के गहरे पानी में डूबी थी। पुलिस ने शव को बरामद कर उसका पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही कहा जा सकता है कि मौत स्वाभाविक है या उसकी हत्या की गई है। पिता द्वारा हत्या किये जाने की सूचना प्राप्त हो रही है किन्तु उसे वेरिफाई किया जायेगा, अभी इस मामले में कोई स्पष्ट ओनियन अब तक सामने नहीं आया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि सुबह लगभग 11 से 12 बजे के बीच मृतक बालक के पिता उसे अपने साथ राशन के नाम से लेकर गये थे। मामले में पूछताछ की जा रही है।
-सुमित केरकट्टा, सीएसपी

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews