बालाघाट में दिन-दहाड़े लूट, नकाबपोश बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

बालाघाट में दिन-दहाड़े लूट, नकाबपोश बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

Balaghat News: नगरीय क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने 21 जुलाई को दिन दहाड़े नगर के सराफा व्यवसायी दुग्गड़ ज्वेलर्स के यहां घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया। लूटरे घर में वृद्ध महिला के गर्दन पर धारदार हथियार अड़ाकर चैन, पैंडल और अंगूठी लूटकर फरार हो गए। यह घटना ब्राम्हण मोहल्ला वार्ड क्रमांक 16 की है। जहां 62 वर्षीय चंद्रावती (पति स्व. विनोद कुमार दुग्गड़) अपने परिवार के साथ रहती है। इस घटना ने पुलिस सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

21 जुलाई की सुबह लगभग 11.30 बजे जब डॉ. शुक्ला नर्सिंग होम के पास चन्द्रावती दुग्गड़ के घर में एक नकाबपोश घुसा और घर की वृद्ध महिला चंद्रावती के गले पर धारदार हथियार अड़ाकर लूट की। महिला ने बताया कि इस दौरान दो लोग बाहर खड़े थे। वृद्ध महिला के साहस पर लूटेरे घर का दरवाजा बंद कर अपने साथ लाए थैले और हथियार को छोड़कर वहां से फरार हो गए।

इस घटना की सूचना पीड़ित वृद्धा ने परिजनों को दी। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। शहरी क्षेत्र में लूट की वारदात से हैरान पुलिस तत्काल ही घटनास्थल पहुंची और पीड़ित वृद्ध महिला से घटना को लेकर  पूछताछ की। हालांकि मामला सराफा व्यवसायी से जुड़ा होने के कारण सराफा एशोसिएशन जिलाध्यक्ष संयोग कोचर सहित अन्य सराफा व्यापारी भी घर पहुंचे और मामले में पुलिस से जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने की मांग की।
घटना के बाद से शहर में एक तरह से दहशत की स्थिति है।

इस मामले में पीड़िता वृद्धा चंद्रावती दुग्गड़ ने बताया कि,” एक नकाबपोश अंदर आया और बीच कमरे में मेरी गर्दन पर पावसी जैसा धारदार हथियार अड़ाकर चैन, पैंडल ओर अंगूठी लूट लिया और कहने लगा कि, “बताओ और क्या-क्या है? वरना मैं तुम्हें खत्म दूंगा, मेरे दो साथी बाहर है।” जवाब में वृद्ध महिला ने कहा कि, “एक दिन तो मुझे ही मरना है, मार दो।” जिसके बाद नकाबपोश दरवाजा बंद कर फरार हो गया।

[dgv_vimeo_video id=”847406941″]

बालाघाट से सुनील कोरे की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews