Balaghat News: सड़े- गले हालत में मिला तेंदुए का शव, जांच के लिए लिया भेजा गया सैंपल

Balaghat News: सड़े- गले हालत में मिला तेंदुए का शव, जांच के लिए लिया भेजा गया सैंपल

Balaghat News : मध्यप्रदेश के बालाघाट से बुरी खबर सामने आई है। जहां वन विभाग की टीम ने सड़ी- गली हालत में मृत तेंदुए का शव बरामद किया है। हालांकि, मृत मिले तेंदुए के बिरसा, आर्गन और अंदरूनी अंग पूरी तरह से गल चुके थे, जिसके चलते उसका पोस्टमार्टम नहीं हो सका। बता दें कि यह मामला उकवा वन परिक्षेत्र अंतर्गत खमरिया के पास का है।

जांच के लिए भेजा

मामले को लेकर आशंका जताई जा रही है कि तेंदुए की दो हफ्ते पहले हुई है। जिस तरह से मृतक के पूरे अंग गल गए है, जिससे अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल लग रहा है कि आखिर उसकी मौत कब और कैसे हुई होगी। फिलहाल, घटना की जानकारी मिलने के बाद विभागीय अमले की मौजूदगी में पशु चिकित्सक विजय मानेश्वर, ज्योति मरावी और राहुल मेरावी द्वारा उसका पीएम के दौरान तेंदुए की मौत की जानकारी के लिए उसका सैंपल लिया गया है। जिसे जांच के लिए भेजा जायेगा।

सुरक्षा पर सवाल

बता दें कि वनों में वन्यप्राणियों की बाहुलता ही उनकी जान की दुश्मन बन गई है। संरक्षित वन्यप्राणियों के शिकार के मामले अक्सर सामने आते रहे है। हालांकि, इसमें विभाग को शिकारियों को पकड़ने में मदद में मिली है लेकिन लगातार संरक्षित वन्यजीवो के शिकार ने उनकी सुरक्षा पर सवाल भी खड़े कर दिये है।

जंगल में एक तेंदुआ मृत हालत में मिला था। शव करीब 15 दिन पुराना होने से पूरी तरह से गल गया था। वहीं, पशु चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम कराकर उसके सैंपल ले लिए गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद उसी स्थान पर जलाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। – नितेश धुर्वे, वन परिक्षेत्र अधिकारी, वन परिक्षेत्र उत्तर उकवा

बालाघाट से सुनील कोरे की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews