Lok Sabha Election: खजुराहो से सपा प्रत्याशी के नामांकन रद्द होने पर इंडी गठबंधन पर बोले विजयवर्गीय, “चुनावी प्रक्रिया में क्या सावधानी बरतनी चाहिए, उन्हें यह भी नहीं पता”

Kailash Vijayarvargiya

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी प्रत्याशी भारती पारधी के प्रचार के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बालाघाट पहुंचे। जहां उन्होंने देर शाम नगर के काली पुतली चौक स्थित चुलबुल चाय सेंटर में चाय बनाई और पत्रकारों से चाय पर चर्चा की। इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था, 2014 के बाद देश का विकास, बंगाल के संदेशखली की घटना और खजुराहो लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार मीरा यादव का नामांकन पर्चा रद्द पर चर्चा की।

Kailash Vijayarvargiya

इंडी गठबंधन गैर जवाबदार पार्टी

गौरतलब हो कि इंडिया गठबंधन के तहत खजुराहो लोकसभा सीट सपा के खाते में आई थी। वहीं बाकी 28 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। सपा ने इस सीट पर पहले मनोज यादव को टिकट दिया था। हालांकि बाद में उनका टिकट काटकर मीरा यादव को चुनावी मैदान में उतारा था। जानकारी के मुताबिक, फॉर्म में हस्ताक्षर नहीं करने और पुरानी नामावली की वजह से उनका नामांकन निरस्त किया गया है। वहीं इस मामले को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि इंडी गठबंधन इतना भी समझदार नहीं है कि वह प्रत्याशी का नामांकन सही भर सके। इससे साफ है कि इंडी गठबंधन कितनी गैर जवाबदार पार्टी है।

Kailash Vijayarvargiya

भाजपा राजनित, राष्ट्रनीति के साथ करती है- विजयवर्गीय

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में क्या सावधानी बरतना चाहिए था,  यह भी उन्हें नहीं पता है। इसको लेकर हम खुश नहीं हैं और इससे लोकतंत्र कमजोर होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्ष ने कभी आम आदमी की चिंता नहीं है, वह केवल वोट बैंक की राजनीति करती है, जबकि भाजपा राजनीति, राष्ट्रनीति के साथ करती है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि भले ही भाजपा को मंदिर वाली पार्टी कहे लेकिन देश में विकास देश के लोगों ने 2014 के बाद देखा है।

[dgv_vimeo_video id=”931105274″]

[dgv_vimeo_video id=”931105529″]

[dgv_vimeo_video id=”931105740″]

बालाघाट से सुनील कोरे की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews