MP Police के 64 अधिकारी एवं कर्मचारी क्रम से पूर्व पदोन्नत, सीएम डॉ मोहन यादव ने बालाघाट में 170 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया

मुख्यमंत्री ने कहा, जवानों के शौर्य और साहस के बलबूते पर बालाघाट को नक्सली प्रभावित जिलों की श्रेणी से बाहर लाया गया है इसीलिए अब बालाघाट में हर तरह से विकास के कार्य हो रहे हैं, उन्होंने बताया कि पीएम जनमन योजना के माध्यम बालाघाट में देश की पहली सड़क का निर्माण हुआ है
out of turn promotion

MP Police 64 officers and employees out of turn promotion : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज बालाघाट की लांजी विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में 64 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को क्रम से पूर्व पदोन्नति प्रदान की, उन्हें रैंक लगाई। इस मौके पर सीएम ने 170 करोड़ रुपये की लागत से बालाघाट जिले में होने वाले विकासकार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री ने 90 प्रकार के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया, इसकी लागत 1 70 करोड़ रुपये के आसपास है,  इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री एवं बालाघाट के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह , सांसद श्रीमती भारती पारधी और जिले के विधायक मौजूद थे , मुख्यमंत्री नेआयुर्वेदिक कॉलेज का भूमिपूजन करते हुए कहा मैंने कहा है जो मांगोगे मिलेगा, और मैंने आयुर्वेदिक कॉलेज का वादा निभाया यहाँ प्राकृतिक संपदा भरपूर है मुझे उम्मीद है मरीजों को इसका लाभ मिलेगा और डॉक्टर भी रिसर्च में इसका लाभ उठाएंगे।

प्राणों का उत्सर्ग करने वाले वीर जवानों को सैल्यूट : सीएम 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने नक्सलवाद को समाप्त करने में शहीद हुए पुलिस कर्मियों को शाहदत को याद करते हुए कहा  मुझे बताया गया है कि बड़ी संख्या में जवानों ने शहादत दी है आज हम उन्हें भी याद करेंगे जिन्होंने प्राणों का उत्सर्ग किया है,  हम उनको भी याद करेंगे जिनका किसी कारण से अंग भंग हुआ है लेकिन इनके अदम्य साहस और वीरता के भरोसे सदैव पुलिस और सरकार गौरवांवित होती है, मुख्यमंत्री ने कहा आज का दिन उसी बात का है, 37 वीर पुलिस कर्मियों का बलिदान हुआ है उन्हें मैं नमन करता हूँ, अरे जीना तो सबको है और मृत्यु भी निश्चित है लेकिन मृत्यु वो है जिस पर समाज गर्व करे, समाज के काम आने वाले ऐसे जवानों के लिए हम नतमस्तक हैं मैं उन्हें सेल्यूट करता हूँ जिन्होंने अपने प्राण उत्सर्ग किये हैं।

इस पदोन्नति से और बेहतर परिणाम आएंगे : DGP 

मध्य प्रदेश पुलिस के महानिदेशक कैलाश मकवाना ने बताया कि ये जो क्रम पूर्व पदोन्नति दी जा रही हैं वो मुख्यतः चार घटनाओं में साहस का परिचय देने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दी जा रही हैं, इन घटनाओं में 7 नक्सली मारे गए और एक इनामी नक्सली पकड़ा गया, हाल ही में 19 फरवरी को मुठभेड़ में चार महिला नक्सली मारी गई, एक साथ चार महिला नक्सलियों को मारना इतनी बड़ी सफलता पिछले 30 साल में कभी नहीं मिली, उन्होंने कहा इस पदोन्नति से मुझे भरोसा है कि इससे और अच्छे परिणाम आएंगे , उन्होंने बताया आज क्रम पूर्व पदोन्नति  में 62 हॉक फ़ोर्स, एक जिला पुलिस बल और 36 बटालियन एसएएफ का एक अधिकारी कर्मचारी शामिल है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews