डिप्टी स्पीकर और कांग्रेस विधायक को धमकी देने वाले बदमाश गिरफ्तार

police-arrest-six-accused-who-threat-deputy-speaker-hina-kawre

बालाघाट। मध्य प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे और विधायक संजय उईके को धमकी देने वाले 6 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन अन्य सदस्य फरार हैं। पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार करने के साथ ही बड़ा खुलासा भी किया है। पुलिस ने इन बदमाशों के पास से हथियार भी जब्त किए हैं। आरोपी नक्सलियों के नाम पर धमकी भरे पत्र नेताओं को भेजते थे।  

पुलिस के मुताबिक इन बमाशों ने पत्र भेजकर विस उपाध्यक्ष हिना कांवरे और विधायक संदय उइये से पैसे की डीमांड की थी। डिप्टी स्पीकर हिना कावरे के काफिले के साथ हुई दुर्घटना के पीछे नक्सली साजिश की आशंका जताई थी, वहीं प्रदेश में इस हादसे की जांच की मांग भी उठी थी।  पुलिस ने इस मामले की गहनता से जांच शुरू की तो यह 6 आरोपी पकड़ में आ गए। पुलिस इस मामले में उनसे पूछताछ कर रही है।

गौरतलब है कि हादसे से कुछ दिनों पहले नक्सलियों ने उन्हें धमकी भरे दो पत्र भेजे थे, जिसमें 14 जनवरी तक बड़ा हमला करने की बात कही गई थी।  इस पत्र में नक्सलियों ने 20 लाख की रंगदारी मांगी थी। कावरे ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी की थी। जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। लेकिन, पहली नजर में ऐसी आशंका जताई गई थी कि नक्सलियों ने यह चिट्ठी नहीं भेजी है। यह खत किसी असामाजिक तत्व द्वारा लिखा माना जा रहा था

हिना कावरे को धमकी भरी पहली चिट्ठी 31 दिसंबर को और दूसरी चिट्ठी 10 जनवरी को मिली थी। ये पत्र नक्सली संगठन संग्राम दल के वन प्रबंधक के नाम से लिखे गए थे। इन पत्रों के माध्यम से कांवरे से 20 लाख रुपये देने की मांग की जा रही थी। कावरे के अलावा बैहर विधायक संजय उईके को भी पत्र के माध्यम से 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी।  ऐसा ना करने पर अंजाम भुगतने की भी धमकी दी गई थी। चिट्ठियां मिलने के बाद कांवरे ने इसकी शिकायत बालाघाट एसपी से भी की थी। चिट्ठियों के माध्यम से हिना कावरे से डिमांड की गई थी कि, साथ ही धमकी भी दी गई थी कि, अगर 14 जनवरी तक 20 लाख रुपए नहीं दिए तो 16 जनवरी आख़िरी तारीख होगी।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews