
Balaghat News : बालाघाट के स्नेह नगर में चोरों ने सुने मकान को अपना निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान स्नेह नगर निवासी नागेंद्र शर्मा अपनी बेटी के दीक्षांत समारोह में इंदौर गए थे। जिसका फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया और घर से नगद और लाखों के जेवरात पार कर गए। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। इलाके में लगातार हो रही चोरी और लूट की वारदात ने पुलिस सुरक्षा पर सवाल कर दिए हैं। ऐसा लगता है मानो चोरों को पुलिस का भय भी खत्म हो गया है। जिसके कारण इनका आतंक सर चढ़कर बोल रहा है।

जांच में जुटी पुलिस
मामले को लेकर पीड़ित नागेंद्र ने बताया कि वो अपनी पत्नी के साथ 9 अगस्त को बड़ी बेटी के मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने पर इंदौर में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होने इंदौर गए थे, जहां राज्यपाल की मुख्य उपस्थिति में दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया था। शनिवार को वापस अपने घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा पड़ा था और दरवाजा खुला था। वहीं, घर के भीतर प्रवेश करने पर उन्हें घर के कमरों का सामान बिखरा मिला और हाल में लगी खिड़की की ग्रिल टूटी हुई मिली। जिसे देख उन्हें चोरी का एहसास हो गया और उन्होंने तुरंत इस मामले की सूचना डायल 100 के माध्यम से पुलिस को दी।
[dgv_vimeo_video id=”853944531″]
[dgv_vimeo_video id=”853945608″]
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सहित फिंगर एक्सपर्ट टीम, डॉग स्क्वायड टीम घटनास्थल पर पहुंची और बारीकी से निरीक्षण किया। फिलहाल, मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित के घर में लगे कैमरे बंद पड़े हैं। इसलिए आसपास में लगे कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
[dgv_vimeo_video id=”853944977″]
खिड़की से घर में किया प्रवेश
मिली जानकारी के अनुसार, चोर घर कि खिड़की की गिरिल काटकर अंदर आए। जिसके बाद घर में रखे 55 से 60 हजार रुपए नकद सहित करीब 40 लाख रुपए की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए है। बताया जा रहा है कि नागेंद्र शर्मा का व्यवसाय बैनर फ्लैक्स बनाने का है। जिनका व्यवसायिक प्रतिष्ठान धनराज काम्प्लेक्स में है।
ये चीजें हुई चोरी
चिंता की बात तो यह है कि रिहायशी इलाके में चोरी की घटना ने पुलिस गश्त पर सवाल खड़े कर दिए है। अज्ञात चोरों ने शर्मा दंपत्ति के घर से 3 तोले की चार अंगूठी, 8 तोले के कंगन, दो मंगलसूत्र, बेटी और पत्नी की अंगूठी, सोने और चांदी के सिक्के, 5 चैन, 2 हार, नगद 55 से 60 हजार रुपए चोरी कर इस घटना को अंजाम दिया है।

बालाघाट से सुनील कोरे की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

