बालाघाट में बेकाबू कोरोना, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा एक हजार के पार

पूर्व सांसद

बालाघाट, सुनील कोरे। जिले में कोरोना महामारी बेकाबू हो गई है और लगातार एक सप्ताह से मरीजों का आंकड़ा सौ के पार मिल रहा है। 16 अप्रैल को देर रात मिले आंकड़े में 138 मरीजों के सैंपल पॉजिटिव आये हैं, जिन्हें मिलाकर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या एक हजार के पार पहुंचकर 1056 हो गया है।

छतरपुर- कोरोना कर्फ्यू तोड़ने वालों पर चले पुलिस के डंडे, मुर्गा बनाया

जिले में बढ़ते कोरोना मरीजों के साथ ही मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। जिले में भले ही शासकीय रिपोर्ट में 24 लोगों की मौत की बात कही जा रही हो लेकिन ये आंकड़ा शमशान घाट में जलती चिताओं से कहीं पीछे है। हालांकि जिले में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए प्रशासन द्वारा 80 बेड के एक कोविड सेंटर 16 अप्रैल को शुरू किया गया है। इसके साथ ही गोंगलई में सौ बेड का एक कोविड सेंटर समाजसेवी संस्था के सहयोग से तैयार किया जा रहा है। बावजूद इसके जिस तरह से जिले में मरीजों की संख्या बढ़ रही है, उससे आगामी समय में और भी बेड और ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ सकती है। जिले में अब भी ऑक्सीजन सहित अन्य जरूरी दवाओं की कमी साफ नजर आ रही है। इधर, कोविड प्रभारी मंत्री रामकिशोर कावरे और प्रशासनिक अमला इससे इंकार कर रहा है लेकिन अस्पतालो में भर्ती होते मरीजो के परिजनों की मानें तो उपचार के नाम पर महज भर्ती भर किया जा रहा है, जबकि न तो चिकित्सक देखने आ रहे है और न ही नर्सिंग स्टॉफ। जिससे मरीज और उनके परिजनों को बेहतर उपचार के लिए परेशान होते देखा जा रहा है।

जिले में 16 अप्रैल को 138 मरीजों के सेंपल कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। इस प्रकार जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 1056 हो गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पांडेय ने बताया कि बालाघाट जिले में 16 अप्रैल तक कुल 4797 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। इनमें से 3717 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। 16 अप्रैल को कोरोना के एक मरीज की मृत्यु हो गई है। इस प्रकार जिले मे 16 अप्रैल तक 24 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। जबकि 16 अप्रैल को 76 मरीजों के ठीक होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। कोरोना पॉजिटिव 1056 मरीजों में से 898 मरीजों को होम आईसोलेशन में रखा गया है, 118 मरीजों को अस्पताल के आईसोलेशन बेड पर रखा गया है, 27 मरीजों को आक्सीजन सप्लाई वाले बेड पर और 13 मरीजों को आईसीयू में रखा गया है। बालाघाट जिले में 16 अप्रैल तक कोरोना टेस्ट के लिए 98302 सेंपल लिए जा चुके हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews