
बड़वानी, डेस्क रिपोर्ट। जिले में आज संत श्री रविदास जी की जयंती के अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी का अनोखा अंदाज देखने को मिला इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉक्टर सोलंकी ने शहर में फुटपाथ पर बैठकर जूते पॉलिश करके जीविका चलाने वाले मोची भाइयों का पुष्पमाला, शाॅल, श्रीफल व संत रविदास का चित्र भेंट किया।
आगे उन्होंने कहा “कोई भी व्यक्ति छोटा या बड़ा अपने जन्म के कारण नहीं अपने कर्म के कारण होता है। व्यक्ति के कर्म ही उसे ऊंचा या नीचा बनाते हैं।”इसके बाद उन्होंने स्वंय अपने हाथों से जूते पॉलिश कर, मोची समाज का अभिनंदन किया। राज्यसभा सांसद ने कहा ‘स्कूल समय में इन बुजुर्ग दादा से ही अपने टूटे चप्पल सही करवाता था, आज इनकी सेवा कर मुझे दिल से अच्छा अनुभव हो रहा है।’

यह भी पढ़े…IPL 2022 :- कोलकता नाइट राइडर्स टीम के कप्तान बने श्रेयास अय्यर , अब टीम लड़ेगी और जीतेगी
कोयला मोची चर्मकार समाज समिति के तत्वावधान में बुधवार माघ पूर्णिमा पर संत शिरोमणि रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। समाज के अध्यक्ष राजेश पंवार, सचिव भारत जयपाल, उपाध्यक्ष देवेंद्र शिमले व लालचन्द्र शिमले ने बताया कि संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर वार्ड क्रमांक 13 के मांगलिक भवन में सुबह 11 बजे संत रविदास की पूजन आरती की गई। वहीं शासन के निर्देशानुसार वार्ड क्रमांक 11 में जिला स्तरीय आयोजन हुआ।
"कोई भी व्यक्ति छोटा या बड़ा अपने जन्म के कारण नहीं अपने कर्म के कारण होता है। व्यक्ति के कर्म ही उसे ऊंचा या नीचा बनाते हैं।"
!!संत रविदास!!
संत शिरोमणि रविदास जयंती के शुभ-अवसर पर आज मैंने बड़वानी नगर में फुटपाथ पर बैठकर जूते पॉलिश करके अपनी जीविका चलाने वाले pic.twitter.com/yDspiReCGL— Dr. Sumer Singh Solanki (@DrSumerSolanki1) February 16, 2022
