IPL 2022 :- कोलकता नाइट राइडर्स टीम के कप्तान बने श्रेयास अय्यर , अब टीम लड़ेगी और जीतेगी

IPL 2022 :- कोलकता नाइट राइडर्स टीम के कप्तान बने श्रेयास अय्यर , अब टीम लड़ेगी और जीतेगी

भोपाल , डेस्क रिपोर्ट। बुधवार को श्रेयास अय्यर को “कोलकाता नाइट राइडर्स ( kolkata knight riders ) का कप्तान घोषित किया गया है । जल्द ही आईपीएल (IPL)  2022 शुरू होने वाला है । जिसकी  तैयारी जोरों -शोरों से फिलहाल चल रही है।  हाल ही आईपीएल के ऑक्शन 14 फरवरी को खत्म हो चुके हैं और अब आईपीएल की तैयारियों के लिए कप्तानों की नियुक्ति शुरू हो चुकी है।  बता दें कि आईपीएल ( IPL ) ऑक्शन के दौरान केकेआर ( KKR) ने श्रेयास  को  12.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। इससे पहले श्रेयास दिल्ली कैपिटल्स ( Delhi capitals )  के कप्तान रह चुके हैं। 2021 में एक चोट के कारण वह खेल का अच्छे से हिस्सा नहीं बन पाए थे।

यह भी पढ़े … IPL के बारे में रोचक तथ्य , जिसे जान आप भी होंगे हैरान

श्रेयास को “कोलकाता नाइट राइडर्स” का कप्तान बनाने की घोषणा करते हुए kkr के  सीईओ और केकेआर के एमडी  ने कहा कि,” हम सबसे पहले आईपीएल नीलामी में श्रेयस के लिए सफलतापूर्वक बोली लगाने और टीमकेकेआर को उधार देने का अवसर पाकर खुश हैं। उन्होंने उच्चतम स्तर पर एक बेहतरीन  बल्लेबाज के रूप में सभी को प्रभावित किया है और हमें विश्वास है कि वह #TeamKKR के नेता के रूप में सबसे अच्छा खेलेंगे ।”

दूसरी तरफ “कोलकाता नाइट राइडर्स” के कैप्टनशिप को अपनाते हुए श्रेयास ने कहा कि , “केकेआर जैसी प्रतिष्ठित टीम का नेतृत्व करने का मौका पाकर,  मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। एक टूर्नामेंट के रूप में आईपीएल विभिन्न देशों और संस्कृतियों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को एक साथ लाता है और मैं बहुत प्रतिभाशाली व्यक्तियों के इस महान समूह का नेतृत्व करने के लिए उत्सुक हूं। मैं इस टीम का नेतृत्व करने का मौका देने के लिए केकेआर के मालिकों, प्रबंधन और सहयोगी स्टाफ को धन्यवाद देना चाहता हूं और मुझे विश्वास है कि हम टीम के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सही तालमेल पाएंगे। जब भारतीय क्रिकेट की बात आती है तो कोलकाता और ईडन गार्डन्स का बहुत समृद्ध इतिहास रहा है और मैं इस समृद्ध इतिहास में योगदान देने और अपने प्रशंसकों को एक टीम के रूप में हम पर गर्व करने के लिए उत्सुक हूं!” उन्होंने बंगाली में कहा “कोरबो लोर्बो जीतबो” मतलब करेंगे , लड़ेंगे और जीतेंगे ।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews