MP Breaking News

बैतूल में चोरों के हौंसले बुलंद, कॉलोनी का ताला तोड़ चुराई 2 बाइक, 6 महीने में तीन मकानों को बनाया निशाना

बैतूल में एक बार फिर चोरी की वारदात देखने को मिली। चोरों ने 6 महीने में 3 घरों को निशाना बना दिया है।
Betul

बैतूल में इन दिनों चोरों के हौंसले बुलंद नजर आ रहे हैं। पिछले 6 महीने में लगातार चोरी की घटनाएं देखने को मिल रही है। ऐसी ही घटना यहां की सोनाहिल्स कॉलोनी में देखने को मिली। यहां घुसे चोरों ने घर के बाहर खड़ी दो बाईकों को अपना निशाना बनाया।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि चोर यहां कॉलोनी के मेन गेट के ताले को तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद इन्होंने घरों के बाहर खड़ी दो बाइक के हैंडल तोड़े और मौके से गाड़ी लेकर भाग निकले।

6 महीने में 3 बार चोरी

कॉलोनी के रहवासियों ने बताया है कि चोर लगातार घरों को निशाना बना रहे हैं। पिछले 6 महीने में कॉलोनी के ही तीन घरों में चोरी की जा चुकी है। बाइक चोरी की ये घटना रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। ऐसे में रहवासियों के बीच सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। अब एक बार फिर कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

कॉलोनी के लोगों ने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और गश्त बढ़ाने को कहा है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश करने की कोशिश कर रही है।

सीसीटीवी देख रही पुलिस

एक घटना की जानकारी मिलने के बाद अब पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आसपास जितने भी सीसीटीवी कैमरा लगे हुए हैं, सबके फुटेज तलाशे जा रहे हैं। फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर उनके आने जाने के रास्ते का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। चोरी से जुड़े सबूत भी जुटाने की कोशिश की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews
बैतूल में चोरों के हौंसले बुलंद, कॉलोनी का ताला तोड़ चुराई 2 बाइक, 6 महीने में तीन मकानों को बनाया निशाना