
Bhind News : भिंड जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां 25 वर्षीय युवक चंबल नदी में नहाने के दौरान डूब गया। जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और SDRF को भी जानकारी दी गई। वहीं, एसडीआरएफ की टीम ने पहुंचते ही युवक की तलाश शुरू कर दी है लेकिन अभी तक सफलता हासिल नहीं हुई है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…
[dgv_vimeo_video id=”826440836″]
अटेर थाना का मामला
दरअसल, मामला अटेर थाना अंतर्गत अटेर घाट के पास का है। जब 25 वर्षीय युवक सुमित यादव कल दोपहर घर से खाना खाकर बिना बताए निकल गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो चंबल नदी के पास उसके कपड़े रखे हुए मिले। जिसके बाद परिजनों ने तुरंत अटेर पुलिस को इसकी सूचना दी।
[dgv_vimeo_video id=”826440701″]
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
वहीं, मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम के द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा है लेकिन अभी तक युवक का कुछ पता नहीं लगा है। इधर, गांव वाले मिलकर रेस्क्यू टीम की लगातार मदद कर रहे हैं। साथ ही, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
[dgv_vimeo_video id=”826440751″]
भिंड से सचिन शर्मा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

