Bhind News: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 बाइक और सोना-चांदी के जेवरात संग 6 चोर गिरफ्तार

Bhind News: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 बाइक और सोना-चांदी के जेवरात संग 6 चोर गिरफ्तार

Bhind News: भिंड में लगातार चोरी की वारदात बढ़ती जा रही है, जिसे लेकर पुलिस भी सतर्क हो चुकी है। सिटी कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास टमटम की 26 बैटरी, 2 बाइक और सोने-चांदी के आभूषणों को बरामद किया गया है।

फरियादी राजेश कुमार ने थाने में टमटम की बैटरी चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। रात में घर के बाहर खड़ी टमटम की बैटरी कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। इससे पहले भी टमटम की बैटररियों की चोरी होने के कई  मामले सामने आ चुके हैं। इन शिकायतों को थाना प्रभारी सिटी कोतवाली द्वारा गम्भीरता से लिया गया। जिसके बस टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की पहचान कर एक्शन लिया।

बदमाशों के पास टमटम की 26 बैटरी, दो बाइक, चांदी की पायल, चांदी की करधनी, सोने की बेसर और 3000 रूपये बरामद किए गए। इनमें से एक आरोपी बैटरी की दुकान भी चलाता है, जहां से चोरी की गई बैटरियों को ग्राहको को कम दाम में बेच देता है।

पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक निशा रेड्डी के मार्ग दर्शन चोरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया था। जिसके तहत थाना सिटी कोतवाली निरीक्षक शिव सिहं यादव और उनकी टीम द्वारा की गई कार्यवाही की गई।

[dgv_vimeo_video id=”821361074″]

भिंड से सचिन शर्मा की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews