शादी का माहौल मातम में बदला, आग लगने से तीन बच्चों की मौत, बचाने दौड़े चार झुलसे, अस्पताल में भर्ती

शादी का माहौल मातम में बदला, आग लगने से तीन बच्चों की मौत, बचाने दौड़े चार झुलसे, अस्पताल में भर्ती

Three children died due to fire in Bhind :  भिंड के गोरमी कस्बे में एक घर में आग लगने से शनिवार की सुबह  कोहराम मच गया , आग लगते ही कमरे में खेल रहे तीन मासूम उसकी चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई जबकि उन्हें बचाने दौड़े घर के चार लोग झुलस गए जिसमें से दो लोगों को गोरमी के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैजबकि दो गंभीर घायलों को ग्वालियर भेजा गया है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन सम्भावना जताई जा रही है कि सिलेंडर में गैस लीक होने से आग लगी है।

भिंड जिले में गोरमी कस्बे के मजरे दले का पुरा में आज  एक शादी के घर में उस समय मातम छा गया जब वहां आग लग गई, आग लगते ही हडकंप मच गए, सब लोग उस कमरे की तरफ भागे जहाँ बच्चे खेल रहे थे, लेकिन आग इतनी तेज थी कि बच्चे उसकी चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई वहीं उनको बचाने में चार लोग झुलस गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

मेहगांव एसडीओपी राजेश राठौर ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ को बताया कि दले का पुरा में में अरविंद कर्ण (राजपूत) अपने परिवार के साथ रहते हैं  उनके छोटे बेटे सतेन्द्र की 22 जून को शादी है, 17 जून को लागुन फलदान समारोह है जिसकी तैयारी परिवार में चल रही है, अरविंद की बहन मीरा, बेटी पूजा और अन्य रिश्तेदार घर में आये हैं।घर में गैस सिलेंडर सहित शादी का अन्य सामान भी रखा था ।

आज सुबह करीब 7:30 बजे जब महिलाएं खाना बना रही थी तभी अचानक घर में आग भड़क गई, गर्मी के कारण आग ने  तत्काल विकराल रूप ले लिया और बगल के कमरे की चपेट में ले लिया , इस कमरे में अरविंद के बड़े बेटे का 4 साल का बेटा कार्तिक, 8 साल की बेटी भावना और बेटी पूजा की 4 साल की बेटी परी खेल रहे थे वो आग की चपेट में आ गए, उन्हें बचाने के लिए अरविंद उनकी पत्नी विमला बहन मीरा, बेटी पूजा ने दौड़ लगाई, पड़ोसियों ने पानी डाला लेकिन जब तक आग बुझी उसमें तीनों बच्चों की मौत हो गई।

बच्चों की बचाने के चलते अरविंद और उनकी पत्नी विमला, बहन मीरा और बेटी पूजा घायल हो गए, सूचना पर गोरमी थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा और घयलों को अस्पताल भेजा, मीरा और पूजा को गोरमी अस्पताल में भर्ती कराय अजब्जी अरविंद और विमला को ग्वालियर भेजा गया है।

एसडीओपी राठौर ने बताया कि आग लगने का संभावित कारण सिलेंडर में गैस लीक होने बताया गया है, मौके पर कई गैस सिलेंडर भी मिले है, घर के बहा र्भी गैस सिलेंडर मिले है निंकी जाँच की जा रही है, कुछ लोग शार्ट सर्किट होने की बात बभी कह रहे हैं , हमने एफएसएल टीम बुलाई है, विस्तृत जाँच के बाद ही कहा जा सकेगा कि आग किन कारणों से लगी।

बहरहाल जिस घर में शादी होनी है वहां अब मातम है, आग के कारण पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया है, घर के मुखिया अस्पताल में हैं तीन मासूमों की जिंदगी ख़त्म हो गई है, पडोसी सहित पूरा क़स्बा गम में डूबा है , आपको बता दें 4 महीने पहले इसी कचनाव कला पंचायत के एक गांव में ही 20 फरवरी को अमर सिंह के शादी वाले घर में गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ था, जिसमें गंभीर हालत में जले हुए 5 लोगों की इलाज के दौरान दिल्ली के एम्स अस्पताल में मौत हो गई थी। इस हादसे ने लोगों को उस बुरे हादसे की याद ताजा कर दी।

[dgv_vimeo_video id=”834967438″]

[dgv_vimeo_video id=”834970155″]

[dgv_vimeo_video id=”834967391″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews