Bhind News : गुटखा- सुपारी फैक्ट्री पर प्रशासन का छापा, ख़राब और एक्सपायरी माल जब्त

Bhind News : गुटखा- सुपारी फैक्ट्री पर प्रशासन का छापा, ख़राब और एक्सपायरी माल जब्त

भिंड, सचिन शर्मा। भिंड पुलिस (Bhind Police) और प्रशासन ने ग्राम बिसवारी ग्राम में एक फैक्ट्री पर छापा मार कार्रवाई करते हुए  अलग अलग ब्रांड की सुगन्धित सुपारी और गुटखा जब्त किया है। टीम को यहाँ भारी मात्रा में तैयार माल मिला जिसकी सेम्पलिंग की गई साथ ही ख़राब और एक्सपायरी माल भी प्रशासन ने जब्त किया।

जानकारी के अनुसार लहार एसडीओपी अवनीश बंसल को मुखबिर के जरिये सूचना मिली थी कि मछन्ड चौकी के अंतर्गत ग्राम बिस्वारी में हरी सिंह राजावत के मकान में अवैध रूप से गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री संचालित है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी रौन उदयभान सिंह यादव एवम मछन्ड चौकी प्रभारी ध्यानेन्द्र सिंह यादव ने फोर्स के साथ दबिश देकर अवैध फैक्ट्री को पकड़ लिया।

 ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : करवाचौथ से पहले सोना पुरानी कीमत पर, चांदी में उछाल, ये हैं ताजा रेट

पुलिस ने खाद्य विभाग की टीम को मौके पर बुला लिया। छापा मार टीम को फैक्ट्री से  बेनाम, तेरे नाम, शिवा जैसी अन्य सुगंधित सुपारी गुटखा मिला। टीम को बेनाम सुपारी की लगभग 65 बोरी बनी हुई एवं सुपारी, लोंग तम्बाकू, एसेंस आदि मिला जिसकी अनुमानित कीमत 15 लाख से 20 लाख बताई गई है। टीम को यहाँ एक्सपायरी और ख़राब माल भी मिला जिसे भी जब्त कर लिया गया।  खाद्य अधिकारी रीना बंसल ने फैक्ट्री को सील कर दिया और सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए।

[dgv_vimeo_video id=”638113472″]

[dgv_vimeo_video id=”638113545″]

[dgv_vimeo_video id=”638113609″]

[dgv_vimeo_video id=”638113881″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews