SDM ने व्यवस्था पर जताई नाराजगी, CEO बोले-आप ही 12 दिन में पहली बार दिखे हो

SDM ने व्यवस्था पर जताई नाराजगी, CEO बोले-आप ही 12 दिन में पहली बार दिखे हो

भिंड. कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र मध्यप्रदेश के भिंड जिले में बाहर से आने वाले लोगों की समुचित व्यवस्था न होने के कारण इलाके के एडीएम और सीईओ में तीखी बहस हो गई. घटना भिंड के मेहगांव क्षेत्र के गोरमी सर्वल गांव की है. यहां शासकीय प्राथमिक विद्यालय में लगाए गए शिविर के निरीक्षण के लिए इलाके के एसडीएम गणेश जायसवाल अपनी टीम के साथ पहुंचे थे.

निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं से असंतुष्ट एसडीएम का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने वहां मौजूद कर्माचारियों को जमकर लताड़ लगाई. एसडीएम की फटकार जनपद पंचायत के सीईओ बलबीर सिंह को रास नहीं आई. सीईओ ने ऐतराज जताते हुए एसडीएम गणेश जायसवाल से कहा कि वे खुद ही यहां 12 दिनों के बाद दिखाई दे रहे हैं, जबकि वे और उनका स्टाफ पिछले एक हफ्ते से व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं.

सीईओ बलबीर सिंह ने एसडीएम गणेश जायसवाल पर अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है, हालांकि एसडीएम इस बात से साफ इंकार कर रहे हैं. एसडीएम का कहना है कि शिविर के निरीक्षण के दौरान वहां की व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं थी इसी को लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की थी. अपशब्दों के इस्तेमाल की बात गलत है.

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews