एफआईआर से नाम से हटाने मांगी 15000 रुपये की रिश्वत, लोकायुक्त पुलिस ने एएसआई को रंगे हाथ पकड़ा

लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर की टीम ने आरोपी एएसआई के पास से ली गई रिश्वत की राशि 15000 रुपये बरामद कर ली और उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर जाँच में ले लिया है।
lokayukta action

lokayukta police action

Lokayukta action: मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार सख्त कदम उठा रही है, एजेंसियां घूसखोरी की शिकायत के बाद तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ रहीं है, ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने भी ऐसे ही एक रिश्वतखोर पुलिस एएसआई को रंगे हाथ पकड़ा है।

ग्वालियर लोकायुक्त एसपी राजेश मिश्रा से म्मिली जानकारी के मुताबिक मालनपुर जिला भिंड के रहने वाले दिनेश सिंह धाकड़ ने एक शिकायती आवेदन ऑफिस में दिया था जिसमें पुलिस के एएसआई पर रिश्वत मांगे जाने के आरोप थे, आवेदक ने शिकायती पत्र में रिश्वत मांगने की वजह भी बताई थी।

ASI ने FIR से नाम हटाने के बदले मांगे 15000 रुपये 

आवेदक  दिनेश सिंह ने शिकायत में बताया कि मालनपुर थाने में मेरे एवम परिवार के अन्य सदस्य के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध है, एफआईआर से मेरे भाई और पिता का नाम हटाने के लिए एएसआई तुलसीराम कोठारी 15000 रुपए रिश्वत की मांग कर रहा है।

रिश्वत की राशि हाथ में आते ही लोकायुक्त ने दबोचा 

शिकायती आवेदन मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर ने सत्यापन कराया तो शिकायत सही निकली, इसके बाद लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर की टीम गठित की गई, टीम ने आज 7 मई  को आरोपी एएसआई तुलसीराम को उसके निवास मालनपुर के बगल से बने सरकारी आवास पर आवेदक से 15000 रुपये की रिश्वत लेते हुए लेते हुए पकड़ लिया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews