Bhind Bribe News : ग्वालियर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 7000 रुपए रिश्वत लेते धराए राजस्व निरीक्षक, जानें मामला

Bhind Bribe News : ग्वालियर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 7000 रुपए रिश्वत लेते धराए राजस्व निरीक्षक, जानें मामला

Bhind Bribe News, Gwalior Lokayukt : मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचारियों पर एक्शन का सिलसिला जारी है। लगातार इन पर बड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है।

ग्वालियर लोकायुक्त द्वारा अशोक तंवर राजस्व निरीक्षक तहसील रोन, जिला भिंड को 7000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा किया गया है। राजू राजावत की शिकायत पर राजस्व निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

रिश्वत की राशि की मांग 

जानकारी के मुताबिक आवेदक की कृषि भूमि के सीमांकन के बाद सीमांकन कार्रवाई के दस्तावेज की नकल प्रदान करने के एवज में रिश्वत की राशि की मांग की गई थी। आरोपी राजस्व निरीक्षक अशोक तेनवार द्वारा 10000 रुपए रिश्वत की मांग की गई।  किसान द्वारा इसकी जानकारी लोकायुक्त पुलिस को दी गई।

लोकायुक्त पुलिस ने मामले को ट्रेस करने के लिए जाल बिछाया और लेन-देन का सौदा करने वाले ऑडियो को टेप किया गया। इसके बाद फरियादी से आरोपी को रुपए देने की बात कही गई थी। आज सुबह जब राजस्व निरीक्षक फरियादी से ₹7000 रुपए ले रहा था। उसी समय लोकायुक्त पुलिस द्वारा उसे उसके शासकीय घर से दबोचा गया।

12 सदस्यीय दल द्वारा कार्रवाई

डीएसपी राघवेंद्र ऋषिश्वर, इंस्पेक्टर कविंद्र सिंह चौहान व ब्रजमोहन नरवरिया सहित 12 सदस्यीय दल द्वारा कार्रवाई की गई।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews