Bhind: प्रदेश के इस जिले में परिवारवाद की वैक्सीन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म, मंत्री जी घेरे में

bhind

भिण्ड, गणेश भारद्वाज। भिण्ड (bhind) में परिवारवाद को लेकर के कांग्रेस (congress) पर लगातार निचले पायदान से लेकर लेकर शीर्ष नेतृत्व तक हमलावर रहने वाली भारतीय जनता पार्टी (bjp) अब हाशिए पर आ गई है। शिवराज- सिंधिया के मंत्री अब परिवारवाद में कांग्रेस से भी आगे दिखाई दे रहे हैं। भिंड जिले में कांग्रेस से भाजपा में आकर मंत्री बने ओपीएस भदौरिया का परिवारवाद का मामला सामने आया है। मंत्री (minister) जी के पास लोगों के पास त0क जाने का टाइम ही नहीं है। ऐसे में मंत्री जी ने अपने भतीजे को प्रमोट कर अपनी जगह सरकारी कार्यक्रमों (program) तक में भतीजे रिंकू को पहुंचा रहे है। जिले में केवल यही बल्कि एक और मंत्री जी के भाई साहब शासन प्रशासन में दखलंदाजी को लेकर इन दिनों चर्चाओं में हैं।

यह भी पढ़ें… Government jobs: मप्र में यहां है वेकेंसी, समय बीतने से पहले करें अप्लाई

चर्चा तो यहाँ तक है कि मंत्री जी के ज्येष्ठ भ्राता की मर्जी के बिना न तो थानों में मामले दर्ज होते है और न ही जहां जहां तक मंत्री जी का प्रभुत्व है वहां तक बिना दद्दा की मर्जी के पत्ता भी नहीं हिलता है। अब परिवारवाद की जड़ों में मठ्ठा डालने वाली भाजपा अपने इन मंत्रियों को परिवाद वाद से मुक्त होने की वैक्सीन लगा पाती है या नही। या फिर कांग्रेस और देश के कई मुलायम दलों के जैसे भाजपा में भी परिवारवाद चरम पर पहुंचते हुए दिखाई देगा।

सरकारी कार्यक्रम में जाने का मामला भिंड जिले के कृपे का पुरा में देखने को मिला है,जहां केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा बड़े स्तर पर चलाए गए 21 जून को महा वैक्सीनेशन अभियान के दिन सरकारी कार्यक्रम में मंत्री जी के भतीजे भारत सिंह भदौरिया उर्फ रिंकू ने कृपे का पूरा गांव में पहुंचकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और फूल माला डलवाई,सबसे बड़ी बात यह थी की उद्घाटन के अवसर पर लगवाए गए बैनर में मंत्रि ओपीएस भदोरिया मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे तो वही मंत्री के भदौरिया के भतीजे भारत सिंह भदौरिया उर्फ रिंकू विशिष्ट अतिथि के रूप में बैनर पर आमंत्रित दिखाई गये गए थे कार्यक्रम में मंत्री तो नहीं पहुंचे उनके भतीजे ने पहुंचकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और माला डलवा कर फोटो खिंचवाया।

यह भी पढ़ें… यात्री कृपया ध्यान दें : मध्य प्रदेश में रविवार से फिर चलेंगी ये ट्रेनें, यहां देखें लिस्ट

फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस में लिखी गई एक लाइन पर लोग चुटकी ले रहे हैं कार्यक्रम मैं लगाये गई बैनर पर लिखा है “भतीजे राज्यमंत्री” भारत सिंह भदोरिया उर्फ रिंकू विशिष्ट अतिथि। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर मैं लिखें शब्द “भतीजे राज्यमंत्री” पर लोग खूब चुटकी ले रहे।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews