Bhind News : बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन पकड़ाया फर्जी परीक्षार्थी

Bhind News : बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन पकड़ाया फर्जी परीक्षार्थी

भिंड, सचिन शर्मा। भिंड पुलिस और प्रशासन की नकल विरोधी तमाम दावों और वादों को धत्ता बताते हुए दूसरे छात्र के स्थान पर परीक्षा देते हुए एक युवक को परीक्षा केंद्र पर पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि हाई स्कूल परीक्षा के पहले दिन हिंदी के पेपर में शांति किशोर, हाईस्कूल परीक्षा केंद्र पर कक्ष क्रमांक 5 में रोमी निगम नाम के छात्र के स्थान पर शिवम तोमर नाम का युवक परीक्षा दे रहा था। परीक्षा हॉल में ड्यूटीरत शिक्षकों द्वारा आईडी का जब मिलान किया गया तो परीक्षा देने वाले शिवम तोमर ठीक से जवाब नहीं दे पाया।

यह भी पढ़ें – Russia-Ukraine crisis Live Updates

शिवम तोमर फर्जी छात्र

इस बात पर संदेह होने पर उससे पूछताछ की गई तब उसने बताया कि वह नुनहाटा गांव का रहने वाला है। वह अपने दोस्त रोमी निगम के स्थान पर दोस्ती की खातिर परीक्षा देने आया है, और वह बीएससी का छात्र है। एवं सेना में जाने की तैयारी कर रहा है। फर्जी छात्र की पुष्टि होने पर केंद्राध्यक्ष राज कुमार दोहरे ने पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।

यह भी पढ़ें – कच्चा बादाम के गायक भुबन बड्याकर को म्यूजिक कंपनी से मिले 3 लाख रुपये

राजकुमार दोहरे, अध्यक्ष शांति किशोर हाई स्कूल परीक्षा केंद्र, भिंड

छात्र के ऊपर एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। साथ ही फर्जी परीक्षार्थी बैठाने के मामले में असली परीक्षार्थी पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल भिंड जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने पारदर्शी बोर्ड परीक्षा कराने के लिए कमरों में सीसीटीवी ड्रोन नकल विरोधी दस्ते 400 पुलिसकर्मियों की फौज, विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को थानों में नजरबंद करने के साथ पारदर्शी परीक्षाएं संपन्न कराने का दावा किया था।

यह भी पढ़ें – Mandi bhav: 19 फरवरी 2022

लेकिन जिला प्रशासन की सारी तैयारियों को धता बताते हुए परीक्षार्थी के स्थान पर फर्जी छात्र परीक्षा देते हुए पकड़े जाना साबित करता है कि प्रशासन के दाबे और वादे धरातल पर किस कदर दम तोड़ रहे हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews